हरिद्वार, 27 नवम्बर। कनखल स्थित भैरव मंदिर के परमाध्यक्ष महंत कौशलपुरी महाराज ने कहा कि सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होने वाले भैरव बाबा भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। भैरव अष्टमी के अवसर पर मंदिर में पूजा अर्चना व दर्शनों के लिए आए भक्तों को संबोधित करते हुए महंत कौशलपुरी महाराज ने कहा कि भय का हरण कर जगत का भरण करने वाले भगवान भैरव सभी का कल्याण करते हैं। भगवान भैरव शिव का ही स्वरूप हैं और शिव के गण और माता पार्वती के अनुचर हैं। भगवान भैरव की श्रद्धाभाव के साथ नियमित आराधना व साधना करने से साधक के सभी मनोरथ सिद्ध होते हैं। समस्त दुखों से छुटकारा मिलता है। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। उन्होंने कहा कि अपनी शरण में आने वाले प्रत्येक भक्त का भगवान भैरव कल्याण करते हैं। सत्य मार्ग पर चलते हुए नियमित रूप से भगवान भैरव की उपासना करने वाले व्यक्ति का जीवन स्वतः ही बदल जाता है। उन्होंने कहा कि सभी को पूर्ण विधि विधान के साथ भगवान भैरव की आराधना तथा गरीब, निसहायों की मदद करनी चाहिए। गरीब निसहायों की मदद करने वाले पर भगवान भैरव विशेष कृपा करते हैं। भगवान भैरव के साथ महादेव शिव की भी कृपा प्राप्त होने से प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होती है। इस अवसर पर महामण्डलेश्वर स्वामी कपिल मुनि, स्वामी सुरेशानंद, महंत महेश पुरी, पूर्व विधायक रामयश सिंह भाजपा नेता कन्हैया खेवड़िया, भाजपा नेत्री कमलेश सिंघल, समाजसेवी रामसागर जायसवाल सहित अनेक गणमान्य लोग व श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।
Related Articles
लोकेश घाट का सौन्दर्यकरण कराने के लिए अपर मेला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
विक्की सैनी हरिद्वार, 7 फरवरी। कनखल स्थित लोकेश धाम आश्रम के स्वामी दयानंद गिरी महाराज, तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर के स्वामी त्रिवेणी दास, बाबा लालजी आश्रम के विजय चड्डा, गिरीश परगई, विनोद शर्मा आदि के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह से मुलाकात लोकेश घाट पर लाल पत्थर लगाए जाने व सौंदर्यकरण किए जाने […]
श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज के निधन से एक युग का अंत हुआ है- महंत जसविंदर सिंह
हरिद्वार, 5 अक्तूबर। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मलीन श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज की षोडशी पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और अखाड़े में शब्द कीर्तन कर विश्व कल्याण की कामना की गई। इस दौरान श्रद्धालु संगत को संबोधित करते हुए कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि […]
धर्म संस्कृति के संरक्षण में संत महापुरूषों का अहम योगदान-महंत प्रेमदास
हरिद्वार, 23 अगस्त। नीलेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष महंत प्रेमदास महाराज ने कहा है कि संत महापुरुष देश दुनिया में धर्म की पताका को फहरा कर भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के संरक्षण संवर्धन में अपना अहम योगदान प्रदान कर रहे हैं और महापुरुषों ने सदैव समाज को नई दिशा प्रदान की है। नील पर्वत […]