हरिद्वार, 3 अगस्त। आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने कहा है कि संपूर्ण सृष्टि भगवान शिव में निहित है। शिव के बिना जीवन की कल्पना भी अधूरी है। भूपतवाला स्थित हरिधाम सनातन सेवा आश्रम ट्रस्ट में श्रावण मास में चलने वाली भगवान शिव की विशेष आराधना पर आचार्य स्वामी बालकानंद गिरी ने महादेव की आरती कर विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान आशुतोष की शरण में भक्त जो भी अभिलाषा लेकर जाते हैं। भगवान शिव उन्हें अवश्य पूर्ण करते हैं। भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा व्यक्ति का जीवन बदल देती है। स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने कहा कि श्रावण मास में की गई भगवान शिव की आराधना भक्तों को अमोघ फल प्रदान करती है। जो श्रद्धालु भक्त भगवान शिव की विधि विधान से पूजा अर्चना कर जलाभिषेक करते हैं। उनकी सभी मनोकामनाएं देवों के देव महादेव पूर्ण करते हैं। भगवान शिव करुणा के सागर हैं। जो श्रावण मास में अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसाते हैं। क्योंकि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना को समर्पित रहता है और स्वयं शिव को अत्यंत प्रिय है। आचार्य स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर श्रावण के पवित्र मास में जो श्रद्धालु भक्त श्रद्धा पूर्वक भगवान की शरण में आ जाते हैं। उनके जन्म जन्मांतर के पापों का शमन हो जाता है और उनका जीवन सदैव उन्नति की ओर अग्रसर रहता है। भगवान शिव सबका उद्धार करते हैं। महादेव की कृपा से श्रद्धालु भक्तों को जिंदगी के हर कदम पर सफलता प्राप्त होती है। श्रावण मास में श्रद्धा और आस्था के साथ जो भक्त भगवान शिव का पूजन करता है। भगवान शिव की उस पर विशेष कृपा होती है। भगवान शिव श्रद्धा भाव से गंगा जल अर्पण करने से ही प्रसन्न हो जाते है।ं भगवान शिव को समर्पित श्रावण मास में शिव आराधना से व्यक्ति को सुख संपत्ति की प्राप्ति होती है। अपनी शरण में आए भक्तों पर भगवान शिव कोई कष्ट नहीं आने देते। श्रावण मास में भगवान शिव पृथ्वी पर रहकर सृष्टि का संचालन करते हैं। इसलिए श्रावण में श्रद्धा पूर्वक की गई आराधना से भगवान शिव की असीम कृपा श्रद्धालु भक्तों पर बरसती है। स्वामी बालकांनद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव की कृपा से व्यक्ति अपने इच्छित कार्यों को सफल बना सकता है। इसलिए सभी को निष्ठा के साथ भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए, क्योंकि जिस पर महादेव की कृपा हो जाए। उसका जीवन सदैव उन्नति की ओर अग्रसर रहता है। इस दौरान महंत सत्यानंद गिरी, आचार्य मनीष जोशी, स्वामी मोनू गिरी, महंत सुरेश गिरी, महंत विकास गिरी, स्वामी नत्थीनंद गिरी, नंदकिशोर शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
हरिद्वार में जल्द होगा पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा कथा का आयोजन
धर्म के संरक्षण संवर्धन में संतो की अहम भूमिका:- निरंजन स्वामी हरिद्वार। पुरुषार्थ आश्रम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महामनीषी निरंजन स्वामी महाराज ने कहा है कि भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में महापुरुषों की अहम भूमिका है। और महापुरुषों के तपोबल से आज पूरे विश्व में भारत गौरवान्वित हो रहा है। भूपतवाला […]
उदयनिधि के बयान पर भड़के अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी
गृहमंत्री अमित शाह से की उदयनिधि पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग हरिद्वार: तमिलनाडु सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय सनातन परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। […]
श्रावण में भक्तों पर कृपा बरसाते हैं भगवान शिव-स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 22 जुलाई। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। जो श्रद्धालु भक्त पूरे श्रावण मास नियमित रूप से भगवान शिव का जलाभिषेक करता है। भगवान भोलेनाथ उसके सभी मनोरथ पूर्ण करते हैं। विश्व कल्याण के लिए श्री दक्षिण काली […]