Dharm

लव और धर्म जिहाद के खिलाफ महासंघ ने किया संघर्ष का ऐलान

अनुराग धीमान प्रदेश अध्यक्ष तो विजय पांडे बने हरिद्वार जिलाध्यक्ष

हरिद्वार। विश्व हिंदू महासंघ की ओर से हिंदू जागरण यात्रा के साथ लव और धर्म जिहाद के खिलाफ संघर्ष का ऐलान किया गया है। महासंघ ने सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से उत्तराखंड सरकार को ज्ञापन भेजा है। इस अवसर पर अनुराग धीमान प्रदेश अध्यक्ष, सहदेव सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष और विजय पांडे को जिलाध्यक्ष हरिद्वार मनोनीत किया गया। मध्य हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने कहा कि हिंदुओं को एकजुट होने का आवाहन करते हुए कहा कि कालका पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत के नेतृत्व में देश में हिंदुओं को सशक्त बनाने का कार्य बड़ी तेजी से किया जा रहा है। इसलिए बड़ी संख्या में लोगों को संगठन से जुड़ कर हिंदुओं को मजबूत करने का कार्य करना चाहिए। ताकि आने वाले समय में भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जा सके। कहा कि हिंदू राष्ट्र घोषित होने पर ही हिंदुओं का अस्तित्व और उनके अधिकारों की रक्षा हो सकेगी। राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजकुमार नाथ योगी ने कहा कि देश में हिंदुओं पर लगातार अत्याचार की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। हिंदुओं की बहू बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई है। भारत भूमि पर भी हिंदुओं को लगातार उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते हिंदू नव चेतना प्रवाह के उद्देश्य से विश्व हिंदू महासंघ लगातार पूरे भारत में कार्य कर रहा है। उत्तराखंड सरकार के समान नागरिक संहिता कानून लागू करने के निर्णय का भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राजकुमार नाथ योगी, प्रदेश अध्यक्ष अनुराग धीमान, प्रदेश उपाध्यक्ष सहदेव सिंह, जिलाध्यक्ष विजय पांडे, मेरठ मंडल प्रभारी बिल्लू प्रधान, स्वामी सत्यानंद गिरी, स्वामी आदि योगी, स्वामी दर्शन भारती, कुलदीप सैनी, वैभव शर्मा, चौधरी योगेंद्र सिंह, डॉ. दिनेश चंद्रा, सरिता पंवार, नीतू पांडेय आदि मौजूद रहे। संचालन राष्ट्रीय सचिव विक्रम गोस्वामी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *