Dharm

धार्मिक भावनाओं के अनुरूप ही बनाये जाये देवी-देवताओं के चित्र- महिपाल सिंह

योगेश पाण्डेय

हरिद्वार, 13 फरवरी। सर्वजन स्वराज पार्टी के ग्रामीण विधानसभा अध्यक्ष महिपाल सिंह ने धर्मनगरी में सौन्दर्यीकरण के नाम पर की जा रही लापरवाही पर रोष जताते हुए कहा कि जगह-जगह सड़कों, सरकारी भवनों पर धार्मिक चित्रण तो किया जा रहा है लेकिन धर्म के प्रति आस्था रखने वाले लोगों की भावनाओं के साथ भी खिलवाड़ किया जा रहा है। ऋषि मुनियों, धार्मिक ग्रंथों, देवी-देवताओं के चित्र दिवारों पर बनाते समय लापरवाही बरती जा रही है। धार्मिक चित्रण दिवारों पर सड़क व गंदगी भरे स्थानों पर ही बनाये जा रहे हैं जिसके चलते कई बार अज्ञानतावश लोग दिवारों पर ही थूक व मूत्र त्याग देते हैं जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है। महिपाल सिंह चैहान ने कहा कि दिवारों पर देवी-देवताओं के चित्र कुछ फुट दूरी पर बनाये जाये। सड़क के निकट या गंदगी भरे स्थानों पर धार्मिक चित्र उचित दूरी पर बनाये जाये जिससे श्रद्धालु भक्तों की भावनाएं आहत न हो। उन्होंने मेला प्रशासन से भी आवाह्न किया देवी-देवताओं का चित्रण सुनियोजित स्थानों पर ही भव्य रूप से बनाये जाये। साथ ही गंदगी भरे स्थानों पर देवी-देवताओं के चित्र नहीं बनने चाहिए। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि विशेष तौर पर सभी को धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *