Dharm

रामलला प्राण प्रतिष्ठा का दिन भारत के लिए होगा गौरवशाली- निरंजन स्वामी


हरिद्वार। पुरुषार्थ आश्रम के अध्यक्ष महामनीषी निरंजन स्वामी महाराज ने कहा है कि अयोध्या में होने जा रहे राम मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवशाली होगा। वर्षों की प्रतिक्षा के बाद अयोध्या में प्रभु श्रीराम का दिव्य भव्य मंदिर निर्माण होने जा रहा है। संत समाज और सनातन प्रेमियों का दायित्व है कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को दीपावली पर्व के रूप में मनायें। निरंजन स्वामी महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीराम जन जन के आराध्य और प्रत्येक भारतवासी की आस्था का केंद्र है। मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को राजनीतिक रंग न देकर सभी भारतवासी प्रभु श्रीराम का गुणगान करते हुए इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बन अपने घरों में घी के दीए जलाएं। प्रभु श्रीराम हमारे आदर्श और भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म का आधार है। प्रभु श्रीराम का नाम मात्र लेने से व्यक्ति का जीवन भवसागर से पर हो जाता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में निर्मित प्रभु श्रीराम का मंदिर विश्व दर्शनीय एवं विश्व वंदनीय होगा। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जगत कल्याण के लिए हर युग में अवतरित होते हैं। हम सभी को उनके आदर्श जीवन को अपनाकर अपने आत्म कल्याण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *