Dharm

मां की आराधना से दिव्य अनुभूति और असीमित ऊर्जा साधक को प्राप्त होती है। -महंत रोहित गिरी

हरिद्वार, 8 अक्टूबर। मां चंडी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा है कि नवरात्रों में की गई मां की आराधना भक्तों पर असीम कृपा बरसाती है और मां की शरण में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु का जीवन स्वयं ही सफल हो जाता है। नील पर्वत स्थित सिद्ध स्थल मां चंडी देवी मंदिर के प्रांगण में श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि मां भगवती दरिद्रता, रोग, पाप एवं शत्रुओं का नाश कर भक्तों की रक्षा करती है। संकट से घिरा मनुष्य जब देवी का ध्यान कर अपने उद्धार की प्रार्थना करता है तब उसके भीतर शक्ति का संचार होता है। भक्तों के लिए मां भगवती रक्षिका है देवी की आराधना करने से जब भक्त मन से महिषासुर रूपी बुरे विचार, चंड मुंड रूपी दुराचार और शुभ निशुंभ रूपी भ्रष्टाचार को दूर करता है तब निर्मल मन होने पर देवी उपासना का पूर्ण फल उसे प्राप्त होता है। फल स्वरूप दुखों से ऊपर उठकर वह जीवन के सुखों को प्राप्त करता है। क्योंकि नारी शक्ति को परम शक्ति माना गया है। महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि मां चंडी देवी करुणामई और ममतामई है। जो भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर उन्हें मनोवांछित फल प्रदान करती है। जो दीन दुखी मां के दरबार में दस्तक दे देता है । उसका उद्धार निश्चित तौर पर होता है जो श्रद्धालु भक्त श्रद्धा पूर्वक मां की शरण में आ जाते हैं। वह सन्मार्ग से कभी ना हटते हुए संघर्षों में भी कर्तव्य का पालन करते हैं। मां की आराधना से प्रेम की दिव्य अनुभूति और असीमित ऊर्जा साधक को प्राप्त होती है। विशेष कृपा का पात्र बनने के बाद साधक का जीवन सदैव उन्नति की ओर अग्रसर रहता है। महंत रोहित गिरी महाराज ने मां चंडी देवी मंदिर आने वाले श्रद्धालु भक्तों से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन अवश्य करें और मास्क अवश्य लगाएं। मां भगवती की कृपा से जल्द ही कोरोना महामारी समाप्त होगी और विश्व खुशहाली की ओर लौटेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *