Dharm

रामानंद इंस्टिट्यूट के संस्थापक एवं निरंजनी अखाड़े के पूर्व सचिव महंत रामानंद पुरी हुए ब्रह्मलीन

हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के पूर्व सचिव श्रीमहंत रामानंद पुरी महाराज आज ब्रह्मलीन हो गए। उनको गुरुवार को समाधि दी जाएगी। महंत रामानंद पुरी महाराज काफी समय से बीमार चल रहे थे। आज दोपहर बाद उन्होंने श्री रामकृष्ण मिशन अस्पताल में अंतिम सांस ली।


श्री पंचायती अखाड़ा तपोनिधि श्री निरंजनी के पूर्व सचिव श्रीमहंत रामानंद पुरी महाराज ने आज ब्रह्मलीन को गए। वे करीब 83 वर्ष के थे। उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार को अखाड़े से निकाली जाएगी। उनके निधन का समाचार सुनते ही उनके भक्तो में शोक की लहर दौड़ गई।

निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत  रामरतन गिरी महाराज ने महंत रामानंद पुरी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि निरंजनी अखाड़े को उन्नति की ओर अग्रसर करने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

उनके निधन पर श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने शोक जताते हुए उन्हें महान संत बताया। एसएमजेएन पीजी कालेज के प्राचार्य डा. सुनील बत्रा ने स्वामी रामानंद पुरी महाराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बताया वे कालेज के सचिव रहे हैं। उनका निधन कालेज व संत समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। उनके शोक में कल कालेज बंद रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *