हरिद्वार, 23 सितम्बर। श्री रंगीराम निर्वाण आश्रम के अध्यक्ष महंत जमुना दास महाराज ने कहा है कि श्रीमद् भागवत कथा भवसागर की वैतरणी है। जो व्यक्ति के मन से मृत्यु का भय मिटाकर उसके मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है। जो श्रद्धालु भक्त श्रीमद् भागवत कथा का सच्चे मन से श्रवण कर लेता है। उसका जीवन भवसागर से पार हो जाता है। भूपतवाला स्थित आश्रम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए महंत जमुना दास महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के श्रवण से सोया हुआ ज्ञान बैराग्य जागृत हो जाता है और कथा कल्पवृक्ष के समान है। जिससे सभी इच्छाओं की पूर्ति की जा सकती है। कथा व्यास महंत श्रवण मुनि महाराज ने कहा कि कलयुग में मोक्ष प्राप्ति हेतु श्रीमद् भागवत कथा से बढ़कर और कोई साधन नहीं है। श्रीमद् भागवत कथा सुनने को देवता भी तरसते हैं। सौभाग्यशाली व्यक्ति को ही कथा श्रवण का अवसर प्राप्त होता है। कथा श्रवण से राजा परीक्षित को मोक्ष की प्राप्ति हुई थी और कलयुग में आज भी इसके साक्षात प्रमाण देखने को मिलते हैं। महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा में सभी ग्रंथों का सार निहित है। इसलिए इसका श्रवण सभी को अवश्य करना चाहिए। जो व्यक्ति इससे प्राप्त ज्ञान को अपने जीवन में आत्मसात कर लेता है। वह परमात्मा की प्राप्ति कर सकता है। वास्तव में श्रीमद् भागवत कथा मोक्षदायिनी है।
Related Articles
शिव आराधना को समर्पित है श्रावण मास-स्वामी सोमेश्वरानन्द गिरी
विक्की सैनी हरिद्वार, 12 जुलाई। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के वरिष्ठ महामण्डलेश्वर तथा बैरागी कैंप स्थित शंकराचार्य आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी सोमेश्वरानन्द गिरी महाराज ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की भक्ति को समर्पित है। भगवान शिव श्रद्धालुओं की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। भगवान शिव को जलाभिषेक […]
बाघम्बरी पीठाधीश्वर ने बिल्वकेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक कर की विश्व कल्याण की कामना
सृष्टि के पालनहार है त्रिनेत्रधारी भगवान शिव- श्रीमहंत बलवीर गिरी हरिद्वार 29 अगस्त। बाघम्बरि पीठाधीश्वर श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने बिल्वकेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का फूल, फल और अन्य द्रव्यों से विशेष श्रृंगार एवं रुद्राभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रांगण में मौजूद श्रद्धालु भक्तों को शिव महिमा […]
मां चंडी देवी मंदिर में नारी शक्ति उत्सव के रूप में की गई महिला श्रद्धालुओं की पूजा
मुख्यमंत्री द्वारा प्रारंभ की गई नारी शक्ति उत्सव योजना सराहनीय- महंत रोहित गिरी हरिद्वार 23 मार्च। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार नील पर्वत स्थित सिद्ध स्थल मां चंडी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के प्रांगण में नवरात्र के दूसरे दिन नारी शक्ति उत्सव के रूप में मां चंडी देवी की आराधना की गई और मंदिर […]