Dharm

विपत्ति के समय अपने भक्तों की रक्षा के लिए प्रकट होते हैं। नरसिंह भगवान- जगद्गुरु स्वामी अयोध्याचार्य

नरसिंह भगवान की ज्वाला एवं ताप चतुर्दिक फैली हुई है।

हरिद्वार, 25 मई। जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी अयोध्याचार्य महाराज ने कहा है कि नरसिंह भगवान विष्णु भगवान के अवतार हैं। जो विपत्ति के समय अपने भक्तों की रक्षा के लिए प्रकट होते हैं। नरसिंह धाम पीठ में आयोजित भगवान नरसिंह जयंती के उपलक्ष्य में सूक्ष्म रूप से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जगद्गुरु स्वामी अयोध्याचार्य महाराज ने कहा कि नरसिंह भगवान की ज्वाला एवं ताप चतुर्दिक फैली हुई है। उनका चेहरा सर्वव्यापी है। अपनी शरण में आए हुए प्रत्येक भक्तों का नरसिंह भगवान कल्याणकर उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। जो व्यक्ति श्रद्धा पूर्वक नरसिंह भगवान के चरणों में आ जाता है। उसका जीवन भवसागर से पार हो जाता है। अखिल भारतीय श्रीपंच निर्मोही अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि भगवान नरसिंह के स्मरण मात्र से व्यक्ति को अकाल मृत्यु एवं असाध्य रोगों से छुटकारा मिलता है और जीवन में शांति की प्राप्ति होती है। नरसिंह भगवान के आशीर्वाद से भक्तों में पराक्रम की बढ़ोतरी होती है और आत्मविश्वास की वृद्धि होती है। वैष्णव संप्रदाय सदैव से ही नरसिंह भगवान की वंदना कर विश्व कल्याण की कामना करता आया है। नरसिंह भगवान के आशीर्वाद से जल्द ही कोरोना वायरस संपूर्ण विश्व से समाप्त होगा और देश दुनिया में खुशहाली लौटेगी। अखिल भारतीय श्रीपंच निर्वाणी अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत धर्मदास महाराज एवं अखिल भारतीय श्रीपंच दिगंबर अनी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत कृष्ण दास महाराज ने कहा कि नरसिंह भगवान की पूजा अर्चना करने से भक्तों को सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। राक्षस कुल में जन्म लेने के बाद भी प्रह्लाद भगवान नारायण का परम भक्त था और सदैव हरि का नाम जपता रहता था। इसीलिए भगवान की कृपा से हिरण्यकश्यप के बार-बार अत्याचार करने के बाद भी भगवान विष्णु सदैव प्रह्लाद को बचा लेते थे। प्रत्येक व्यक्ति को भगवान की भक्ति में लीन देखकर उन पर संपूर्ण विश्वास जताना चाहिए। अपनी शरण में आए भक्तों का संरक्षण कर भगवान उन्हें उन्नति की ओर अग्रसर करते हैं। जब जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ा है तो भगवान ने किसी ना किसी रूप में अपने भक्तों के संरक्षण के लिए अवतार लिया है। भगवान की शक्ति अपरंपार है। ईश्वरीय कृपा से जल्द ही कोरोना महामारी समाप्त होगी। महंत राजेंद्रदास, साध्वी विजय लक्ष्मी, साध्वी जयश्री ने सभी संतों का स्वागत किया। इस अवसर पर महंत महेश दास, महंत नरेंद्रदास, महंत प्रेमदास, महंत अगस्तदास, महंत मनीष दास, महंत बिहारी शरण दास, महंत अंकित शरणदास, महंत रघुवीर दास, महंत सूरजदास आदि संत महंत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *