Dharm

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने की गृहमंत्री अमित शाह के साथ गंगा आरती

ऋषिकेश। गृहमंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरे के दौरान अमित शाह ने ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन घाट पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के सानिध्य एवं परमार्थ आश्रम ऋषिकेश के स्वामी चिदानंद मुनि महाराज के संरक्षण में गंगा आरती एवं पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि देश के प्रमुख तीन राज्यों में चुनाव के बाद भाजपा की सरकार का पूर्ण बहुमत से उदय होना देश के लिए सौभाग्य की बात है। देश के गृहमंत्री अमित शाह एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के सानिध्य में भारत नित  आयाम स्थापित कर रहा है। श्रीमंहत  रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि संतो का जीवन परमार्थ को समर्पित होता है और महापुरुषों ने सदैव ही राष्ट्र को नई दिशा प्रदान की है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश आज पूरे विश्व का नेतृत्व कर रहा है। जो समस्त भारतवासियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि संत समाज के आशीर्वाद जल्द ही भारत विश्व गुरु के रूप में पूरे विश्व का मार्गदर्शन करेगा। श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान का भारत विश्व भर में अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए प्रसिद्ध है। वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व गुरु के रूप में पूरे विश्व पूरे संसार का मार्गदर्शन तो करेगा ही। साथ ही विश्व भर में धर्म और संस्कृति के प्रति युवा एवं प्रत्येक वृद्ध एवं नागरिक जागरुक होकर अपने कर्तव्य परायण के लिए समर्पित रहेगा। परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंदमुनि महाराज ने कहा कि जल्द ही भारत विश्व गुरु के रूप में संपूर्ण संसार को लाभान्वित करेगा।

इस दौरान पतंजलि योगपीठ के प्रमुख योगगुरु स्वामी रामदेव, परमार्थ निकेतन आश्रम के प्रमुख स्वामी चिदानंदमुनि, निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ,महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वरदास सहित अनेक संत महापुरुष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *