हरिद्वार। मोहयाल पब्लिक स्कूल भूपतवाला में ग्रेजुएशन सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस दौरान नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। बतौर अतिथि जनरल मोहयाल सभा के अध्यक्ष विनोद दत्त ने कहा कि नन्हे मुन्ने बच्चे देश का भविष्य है जिनकी बेहतर शिक्षा की जिम्मेदारी प्रत्येक अभिभावक की है। हम सभी को बच्चों के भीतर छुपी प्रतिभाओं को पहचान कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रयास करने चाहिए। मोहयाल पब्लिक स्कूल इस दिशा में बेहतर कार्य कर रहा है। हम सभी नन्हे मुन्ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। मोहयाल पब्लिक स्कूल के संस्थापक ओ.पी. मोहन एवं संयोजक गिरीश मोहन ने कहा कि अच्छी शिक्षा पद्धति के माध्यम से बच्चे बड़े होकर सशक्त समाज का निर्माण करते हैं। देश की प्रगति में भी सहायक होते है। प्रत्येक अभिभावक को अपने बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी को सुनिश्चित करना चाहिए। भाजपा जिला अध्यक्ष विकास तिवारी एवं प्रधानाध्यपिका शुभांगी बिश्नोई ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में छुपी खेल प्रतिभाओं को भी निखारना एक शिक्षक का दायित्व है। आज समाज के प्रत्येक वर्ग से बड़ी संख्या में बच्चे बतौर खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहे हैं। हम सभी के लिए यह गर्व का विषय है। कार्यक्रम के पश्चात सभी बच्चों को पुरस्कार वितरित कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
Related Articles
विवि में श्रेष्ठता सूची में स्थान प्राप्त कर आरती गोस्वामी ने किया महाविद्यालय को गौरवान्वित-श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी
विक्की सैनी ‘बी.ए. का परीक्षाफल विश्वविद्यालय परीक्षाओं में रहा 98 प्रतिशत’हरिद्वार 18 नवम्बर। एसएमजेएन पीजी काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय, श्रीनगर द्वारा बी.ए. षष्टम् सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित किया गया है, जिसमें एस.एम.जे.एन. पी.जी. काॅलेज की छात्रा आरती गोस्वामी पुत्री सुरेन्द्र गोस्वामी […]
बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया शत शत नमन
हरिद्वार 14 अप्रैल – एस एम जे एन पी जी कालेज में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकों शत शत नमन किया गयाइस अवसर पर कालेज के प्राचार्य डा सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि बाबा साहेब संविधान शिल्पी, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक, और एक बौद्ध पुनरुत्थानवादी व्यक्तित्व […]
पृथ्वी है जीवन की निरंतरता के लिए आवश्यक: श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी
पृथ्वी पर स्वस्थ जीवन के अस्तित्व के लिए वर्तमान परिस्थितियाँ बहुत ही चुनौतीपूर्ण : उपाध्यायविश्व पृथ्वी दिवस पर दिलायी गयी शपथहरिद्वार 22 अप्रैल, 2022 एस.एम.जे.एन. (पी.जी.) काॅलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, माँ मंशा देवी मन्दिर तथा काॅलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष श्री महन्त रविन्द्र पुरी जी महाराज की अध्यक्षता में […]