हरिद्वार। रानीपुर मोड़ स्थित न्यू हरिद्वार कॉलोनी वासियों ने सर्दी से निजात दिलाने के लिए दर्जन भर असहाय लोगों को गर्म कंबल वितरित किए। इस दौरान कॉलोनीवासी टीटू भारद्वाज ने कहा कि हम सभी को अपने सामर्थ्य अनुसार निराश्रित लोगों की सहायता हेतु आगे आना चाहिए। मिलजुलकर ही गरीब असहाय लोगों की सहायता कर एक सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। सर्दी के इस मौसम में गर्म वस्त्रो का वितरण अधिक से अधिक किया जाना चाहिए। साथ ही प्रशासन को भी जगह-जगह अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए। श्याम बाबू एवं राजीव त्यागी ने कहा कि जल्द ही और अधिक गर्म वस्त्रो का वितरण कॉलोनी वासियों द्वारा किया जाएगा। भगत सिंह चौक, ऋषिकुल मैदान और स्टेशन परिसर सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर गरीब लोग रात्रि में सर्दी का सितम झेलते हैं। यहां पर प्रशासन को अलाव की व्यवस्था प्रतिदिन करनी चाहिए। इस दौरान गौरव, सुभाष जांगीड़, शरद भटनागर मौजूद रहे।
Related Articles
ब्रह्मलीन स्वामी भूमानंद तीर्थ महाराज की पुण्यतिथि पर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन
महान दिव्य महापुरूष थे ब्रह्मलीन स्वामी भूमानंद तीर्थ-स्वामी अच्यूतानंद तीर्थ हरिद्वार, 30 नवम्बर। सिद्धपीठ श्री भूमा निकेतन आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी भूमानंद तीर्थ महाराज की तीसवी पुण्यतिथि पर भूमापीठाधीश्वर स्वामी अच्यूतानंद तीर्थ महाराज एवं श्रद्धालु भक्तों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। ब्रह्मलीन स्वामी भूमानंद तीर्थ महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्वामी अच्युतानंद तीर्थ […]
श्री एकादश रूद्रपीठ आश्रम में हुआ श्रीराम कथा का शुभारंभ
श्रीराम कथा के श्रवण से होता है उत्तम चरित्र का निर्माण – राजगुरु स्वामी संतोषानंद हरिद्वार 16 फरवरी। महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी संतोषानंद महाराज ने कहा है कि श्रीराम कथा के श्रवण से व्यक्ति में उत्तम चरित्र का निर्माण होता है। जिससे वह सत्य और धर्म के मार्ग पर अग्रसर रहकर अपने मोक्ष का मार्ग प्रशस्त […]
अखिल भारतीय संत समिति के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बने महंत अमनदीप सिंह
हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल की एक्कड़ कला शाखा के महंत अमनदीप सिंह महाराज को अखिल भारतीय संत समिति ने दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज, उन्नाव सांसद साक्षी महाराज, स्वामी अविचल दास, स्वामी जितेंद्रानंद सरस्वती के तत्वाधान में दिल्ली में आयोजित संत सम्मेलन के दौरान घोषणा की […]