हरिद्वार, 12 जून। बाघम्बरी पीठाधीश्वर श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा है कि देवों के देव महादेव भगवान शिव सृष्टि के सर्वशक्तिमान देव हैं। जो भक्तों की सूक्ष्म आराधना से प्रसन्न होकर उन्हें मनवांछित फल प्रदान करते हैं। जो श्रद्धालु भक्त भगवान शिव की शरण में आ जाता है। उसका कल्याण अवश्य ही निश्चित है। प्रयागराज से हरिद्वार पहुंचने पर श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज का श्रद्धालु भक्तों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बिल्केश्वर महादेव मंदिर में श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज द्वारा भगवान शिव का भव्य श्रृंगार और आरती कर विश्व कल्याण की कामना की गई। श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा कि भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। बिल्केश्वर महादेव बहुत ही दयालु एवं कृपालु हंै। जो अपने भक्तों का संरक्षण कर उन्हें सुख समृद्धि प्रदान करते हैं। बिल्केश्वर महादेव मंदिर की प्राचीनता और महत्वता विश्व विख्यात है। भगवान शिव की नगरी आने वाले श्रद्धालु भक्तों को भोलेनाथ की कृपा के साथ-साथ मां गंगा का असीम आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। भक्तों की भगवान के प्रति श्रद्धा उनके जीवन को मंगलमय बनाती है। श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा कि बिल्केश्वर महादेव मंदिर का पौराणिक महत्व भक्तों के जीवन में बदलाव लाता है। यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्तों को भगवान शिव के साथ साथ माता पार्वती का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि सोमवार को मंदिर के प्रांगण में विश्व कल्याण के लिए भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार कर भव्य आरती की जाएगी। जिसके बाद मंगलवार को वे राष्ट्र कल्याण के लिए चार धाम यात्रा पर रवाना होंगे।
Related Articles
संत महापुरूषों के तप बल से सकुशल संपन्न होगा कुंभ मेला-स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी
विक्की सैनी/राकेश वालिया हरिद्वार, 28 नवंबर। श्री दक्षिण काली मंदिर पीठाधीश्वर म.म.स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने 2021 के कुंभ मेले को लेकर सनातन परंपराओं की छठा कुंभ मेलें में देखने को मिलेगी। मां गंगा व संत महापुरूषों के तप बल पर महाकुंभ मेला सकुशल संपन्न होगा। राज्य की त्रिवेंद्र सरकार कुंभ मेले को लेकर अपनी […]
सनातन संस्कृति का शिखर उत्सव है कुंभ मेला-स्वामी बालकानंद गिरी
विक्की सैनी हरिद्वार, 24 जनवरी। आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने कहा है कि सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति की आलौकिक पहचान कुंभ मेला सनातन संस्कृति का शिखर उत्सव है। जिसमें समस्त देवी देवताओं का वास होता है। भूपतवाला स्थित हरीधाम सनातन सेवा ट्रस्ट आश्रम में श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए […]
सत्य एवं भक्ति के समन्वय से होता है भगवान का आगमन – स्वामी केशवानंद
विक्की सैनी भागवत कथा में गोवर्धन पूजा के साथ हुआ छप्पन भोग के दर्शनहरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार रामगढ़ मोहल्ले स्थित श्रीगरीबदास परमानंद आश्रम में श्राद्ध पक्ष में चल रही श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के पांचवें दिन कथा व्यास महंत केशवानंद महाराज ने अपने श्रीमुख से गोवर्धन पूजा की दिव्य कथा विस्तार पूर्वक सुनाई। जिसे सुनकर श्रद्धालु […]