हरिद्वार, 12 जून। बाघम्बरी पीठाधीश्वर श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा है कि देवों के देव महादेव भगवान शिव सृष्टि के सर्वशक्तिमान देव हैं। जो भक्तों की सूक्ष्म आराधना से प्रसन्न होकर उन्हें मनवांछित फल प्रदान करते हैं। जो श्रद्धालु भक्त भगवान शिव की शरण में आ जाता है। उसका कल्याण अवश्य ही निश्चित है। प्रयागराज से हरिद्वार पहुंचने पर श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज का श्रद्धालु भक्तों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बिल्केश्वर महादेव मंदिर में श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज द्वारा भगवान शिव का भव्य श्रृंगार और आरती कर विश्व कल्याण की कामना की गई। श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा कि भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। बिल्केश्वर महादेव बहुत ही दयालु एवं कृपालु हंै। जो अपने भक्तों का संरक्षण कर उन्हें सुख समृद्धि प्रदान करते हैं। बिल्केश्वर महादेव मंदिर की प्राचीनता और महत्वता विश्व विख्यात है। भगवान शिव की नगरी आने वाले श्रद्धालु भक्तों को भोलेनाथ की कृपा के साथ-साथ मां गंगा का असीम आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। भक्तों की भगवान के प्रति श्रद्धा उनके जीवन को मंगलमय बनाती है। श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा कि बिल्केश्वर महादेव मंदिर का पौराणिक महत्व भक्तों के जीवन में बदलाव लाता है। यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्तों को भगवान शिव के साथ साथ माता पार्वती का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि सोमवार को मंदिर के प्रांगण में विश्व कल्याण के लिए भगवान भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार कर भव्य आरती की जाएगी। जिसके बाद मंगलवार को वे राष्ट्र कल्याण के लिए चार धाम यात्रा पर रवाना होंगे।
Related Articles
राम मंदिर भूमि पूजन को दीपोत्सव के रूप में मनाएं-महंत प्रेमदास
विक्की सैनी हरिद्वार, 2 अगस्त। नीलेश्वर महादेव मंदिर के परमाध्यक्ष महंत पे्रमदास महाराज ने कहा कि प्रभु श्रीराम जन जन के आराध्य हैं और प्रत्येक व्यक्ति के हृदय में विराजमान हैं। अयोध्या में निर्मित होने वाले राम मंदिर का शिलान्यास संत महापुरूषों के सानिध्य में पांच अगस्त को होगा। जो देश के लिए गौरव की […]
कुंभ मेले के अस्तित्व को खतरे में डाल रहा मेला प्रशासन-म.म.स्वामी सोमेश्वरानन्द गिरी
विक्की सैनी हरिद्वार, 16 दिसंबर। निरंजनी अखाड़े के वरिष्ठ महामण्डलेश्वर व शंकराचार्य आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी सोमेश्वरानन्द गिरी महाराज ने कंुभ मेला प्रशासन के प्रति कुंभ कार्यो को लेकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। प्रैस को जारी बयान में स्वामी सोमेश्वरानन्द महाराज ने कहा कि कुंभ मेला आयोजन का समय नजदीक आता जा रहा है। […]
संत समाज ने दी ब्रह्मलीन महंत अमर सिंह को श्रद्धांजलि
त्याग और तपस्या की साक्षात प्रतिमूर्ति थे ब्रह्मलीन महंत अमर सिंह -श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह हरिद्वार, 3 दिसम्बर। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में संत समाज ने ब्रह्मलीन महंत अमर सिंह महाराज को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए धर्म के प्रचार प्रसार में उनके योगदान को स्मरण किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते […]