हरिद्वार, 10 जनवरी। भूपतवाला स्थित शांभवी धाम में पत्रकारों से वार्ता करते हुए जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने धर्म संसद में हेट स्पीच शब्द को लेकर तीखा विरोध जाहिर किया है। उन्होंने कहा विदेशी ताकतों के दबाव में आकर भाजपा सरकार संतों पर झूठा मुकदमा दर्ज कर रही है। संतों के आशीर्वाद से भाजपा सत्तारूढ़ हुई है। वे सरकार के इस कृत्य की घोर निंदा करते हैं और सरकार को चेतावनी दी है कि तत्काल मुकदमा वापस लेने की कार्रवाई करें। ऐसा नहीं करने पर सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आज देश में सनातन धर्म पर कुठाराघात किया जा रहा है। इस्लामिक ताकतंे देश की एकता अखंडता को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं। जिन्हें कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर आजादी के समय भारत का बंटवारा हुआ था। तब कुछ गलत फैसलों के कारण मुस्लिम लोग भारत में ही रुक गए। लेकिन धर्म के आधार पर अपना अलग देश बनाने वाले इस्लामिक कट्टरपंथियों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए। शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कहा कि धर्म सत्ता राज्य सत्ता से बड़ी है। संत समाज इससे ऊपर है। इसलिए संतों के खिलाफ झूठे मुकदमे को तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए। स्वामी आनंद स्वरूप महाराज ने कहा कि पूरी दुनियां इस्लामिक आतंकवाद का शिकार है। अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन हुआ। लेकिन भारत के किसी मुसलमान ने विरोध नहीं किया। भारत में जेहाद के खिलाफ आवाज उठाने वालों को निशाना बनाया जा रहा है। संतों ने इस्लाम के कट्टर पंथ के खिलाफ आवाज ऊठाई है। उन्होंने कहा कि भारत का बंटवारा धार्मिक बंटवारा था। बंटवारे के दौरान की गई गलतियों को ठीक करने के लिए सोच समझकर ही बयान दिया है। हमने कोई हेट स्पीच नहीं दिया है। किसी नरसंहार की बात नहीं कही है। उन्होंने अपने लोगों को आत्मरक्षा के लिए जगाने का कार्य किया है। जब अफगानी खतरे में है। तो भारत भी खतरे में आ सकता है। स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि दुनिया में जितने भी आतंकवादी पकड़े जाते हैं और जितने भी आतंकवादी संगठन है। वह सभी एक ही धर्म से ताल्लुक रखते हैं। हम लोगों को सुप्रीम कोर्ट से ना डराया जाए। उन्होंने कहा कि बैरागी कैंप में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। करोना महामारी के विनाश के लिए शतचंडी महायज्ञ किया जा रहा है। जिसमें हरिद्वार के सभी प्रमुख गणमान्य संत महंतों को बुलाया गया ह।ै कार्यक्रम में संतों पर दर्ज फर्जी मुकदमे को वापस लेने की मांग की जाएगी। इस दौरान स्वामी अमृतानंद और पंडित अधीर कौशिक भी मौजूद रहे।
Related Articles
बैरागी अखाड़ों के बिना अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का कोई औचित्य नही -महंत जसविन्दर सिंह
हरिद्वार, 27 अक्तूबर। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के कोठारी व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के कोषाध्यक्ष महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि जो लोग श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष व श्रीमहंत राजेंद्र दास महाराज को महामंत्री नहीं मान रहे हैं। उन्हें पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। सन्यासी, उदासी, […]
श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के संतों ने की अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील
सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का अधिकार किसी को नही-महंत जसविन्दर सिंह हरिद्वार, 20 जून। सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई अग्निपथ योजना के खिलाफ देशभर में उग्र आंदोलन और सरकारी संपत्ति में आगजनी और तोड़फोड़ की श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के संतों ने निंदा की है। प्रैस को जारी […]
श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी अखाड़े के रमता पंचों ने किया नगर प्रवेश
विक्की सैनी भारतीय संस्कृति की मुख्य धरोहर है कुंभ मेला-श्रीमहंत नरेंद्र गिरी हरिद्वार, 25 फरवरी। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के रमता पंचों ने नगर प्रवेश कर अखाड़े से एसएमजेएन कॉलेज में अखाड़े की छावनी में प्रवेश किया। निरंजनी अखाड़े से बैण्डबाजों के साथ शोभा यात्रा के रूप में धूमधाम से अखाड़े के संत महापुरुष नगर […]