हरिद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्व.वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश सेवा का संकल्प लिया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष देशपाल रोड ने कहा कि अटल जी की जयंती जिले के सभी मंडलों में सुशासन दिवस के रूप में मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेई कवि, पत्रकार एवं प्रखर वक्ता थे। उन्होंने राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का संपादन किया। उन्हें भारतीय राजनीति का अजात शत्रु भी कहा जाता था। उन्होंने 24 दलों के गठबंधन की सरकार बनाई थी। उन्होंने कहा था कि भारत को लेकर मेरी एक दृष्टि है। ऐसा भारत जो भूख, भय, निरक्षरता और अभाव से मुक्त हो। उन्होंने पोखरण में परमाणु विस्फोट कराकर देश की शक्ति का प्रकटीकरण कर देश के शत्रुओं को करारा जवाब दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि आप इंग्लिश बोलने में कच्चे हैं और दूसरे के सामने हिंदी बोलने में शर्म आती है तो आपको पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई से बड़ी सीख लेनी चाहिए। विदेश मंत्री के रूप में संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिंदी में दिया गया उनका भाषण आज भी प्रत्येक देशवासी को गौरवान्वित करता है। उन्होंने भारतीय राजनीति के साथ-साथ अपने देश की मातृभाषा हिंदी को भी सम्मान दिलाने का कार्य किया। आज हम उनके जैसे महापुरुषों के पद चिन्हों पर चलकर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम में जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोहित वर्मा, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा तेलू राम प्रधान ,संजीव त्यागी, राव जमीर, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, विपिन शर्मा, मनोज प्रालिया, विकास कुमार, मंडल उपाध्यक्ष अजय बबली, कमल प्रधान, अमित वालिया, कमल राजपूत, सुनील पाल, पंकज, सुबे सिंह, आशीष चैधरी ,सुरेंद्र शर्मा, मनोज कुमार आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
Related Articles
महंत अमनदीप सिंह महाराज बने भाकियू अंबावता के जिला अध्यक्ष
हरिद्वार, 17 जुलाई। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के महंत अमनदीप सिंह महाराज को भाकियू अंबावता का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। निर्मल अखाड़े की एक्कड कला शाखा में आयोजित बैठक के दौरान भाकियू अंबावता के प्रदेश अध्यक्ष कीरत सिंह ने महंत अमनदीप सिंह को यूनियन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने की घोषणा करते हुए […]
युवाओं का भविष्य बचाना चाहती है आम आदमी पार्टी- संजय सैनी
आप प्रत्याशी संजय सैनी ने जनसंपर्क कर वोट अपील कीहरिद्वार, 6 फरवरी। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी संजय सैनी ने टीबड़ी, लोधा मंडी, शिवलोक कालोनी और पुराने इंडस्ट्रीयल एरिया में जनसंपर्क कर लोगों से आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ऋषि मुनियों की तपस्थली है। […]
श्रीमहंत रवींद्रपुरी महाराज ने चुनाव में बंपर जीत के लिए भाजपा को प्रदान की शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व में बढ़ाया भारत का मान-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी हरिद्वार,11 मार्च। चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि भाजपा अपने अनुशासन, जनता के प्रति समर्पण […]