हरिद्वार, 28 अक्तूबर। हिंदू रक्षा सेना के जिला प्रभारी एवं श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी फरसे वाले बाबा महाराज ने कहा है कि बाबा वीरभद्र श्रद्धा व विश्वास के प्रतीक हैं। जिनकी आराधना व्यक्ति का जीवन भवसागर से पार लगाती है। अपनी शरण में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्तों का बाबा वीरभद्र कल्याण कर उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। श्यामपुर कांगड़ी स्थित बाबा वीरभद्र सेवा आश्रम ट्रस्ट में श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी गर्व गिरी महाराज ने कहा कि महादेव के गण बाबा वीरभद्र के पूजन से शत्रुता का नाश होता है। जीवन की सभी दुश्वारियां समाप्त होती हैं और व्यक्ति का मान सम्मान बढ़ता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को धर्म के मार्ग पर अग्रसर रहकर सत कर्मों को अपनाना चाहिए। क्योंकि धर्म का मार्ग ही व्यक्ति को परमात्मा की शरण में ले जा सकता है। उन्होंने कहा कि बाबा वीरभद्र के पूजन से साधक को रूद्र लोक की प्राप्ति होती है और उसका जीवन सदैव सुखमय व्यतीत होता है। क्योंकि भगवान शिव के गण बाबा वीरभद्र भक्तों की शिव आराधना से प्रसन्न होकर उनके सभी मनोरथ पूर्ण करते हैं। स्वामी गर्व गिरी महाराज ने बताया कि आगामी 30 अक्टूबर को सभी संत महापुरुषों के सानिध्य में भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा और धर्म एवं संस्कृति के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद रात्रि को मां भगवती का विशाल जागरण भी आयोजित होगा। इस अवसर पर स्वामी कृष्णानंद महाराज, श्रीमहंत लव गिरी, कदम सिंह मलिक, संजय गहलोत, सुधीर पाल, महावीर सिंह, रामशंकर शर्मा, अतुल कुमार नाथ, नकुल पाल, राजवीर सिंह, विनोद कुमार, सोनू गिरी, राजेश कश्यप, दक्षपाल, कार्तिक पुजारी, नैतिक गिरी, सोनिया पुरी, ज्योति पाल आदि मौजूद रहे।
Related Articles
पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ा है-स्वामी कैलाशानंद गिरी
केदारनाथ धाम के दर्शन से पूरी होती हैं सभी मनोकामनाएं-स्वामी बालकानंद गिरी हरिद्वार, 5 नवम्बर। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा है कि देवों के देव महादेव भगवान शिव जग के पालनहार हैं। जो भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर उन्हें मनवांछित फल प्रदान करते हैं। नीलधारा तट स्थित […]
हाई कोर्ट से दुर्गादास गुट को बड़ा झटका, महंत रघुमुनि महाराज के स्टे के खिलाफ दायर याचिका खारिज
हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन में जारी विवाद के बीच महंत दुर्गादास गुट को बड़ा झटका लगा है। अखाड़े में कब्जे और अधिकार को लेकर अखाड़े के संतों को हस्तक्षेप न करने का इलाहाबाद न्यायालय ने महंत रघुमुनि महाराज के पक्ष में जून महीने में स्टे ऑर्डर दिया था। इसके खिलाफ दुर्गादास गुट ने […]
श्रीमहंत हरि गिरि, श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज के नेतृत्व में संतों ने चलाया सफाई अभियान
नागेश्वर मंदिर, श्रीराम पौढी समेत सभी मंदिरों व घाटों की सफाई की अयोध्याः श्री राम जन्मभूमि मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मंदिरों में सफाई अभियान चलाने का आहवान किया है। उनके आहवान पर जूना अखाड़े ने अयोध्या के सभी मंदिरों में सफाई अभियान शुरू […]