हरिद्वार, 1 सितंबर। मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज, महंत केशव पुरी, महंत दिनेश गिरी महाराज ने ब्रह्मलीन महंत अंबिकापुरी महाराज को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें महान संत बताया। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत अंबिकापुरी महाराज बहुत ही मिलनसार और सरल व्यक्तित्व के धनी थे। महंत अंबिकापुरी का निधन निरंजनी अखाड़े के साथ संपूर्ण संत समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। त्याग व तपस्या की प्रतिमूर्ति ब्रह्मलीन महंत अंबिकापुरी अत्यन्त लोकप्रिय संत थे। उन्होंने जीवन के अंतिम समय तक मानव कल्याण में योगदान किया। महंत केशवुरी महाराज ने कहा कि युवा संतों को ब्रह्मलीन महंत अंबिकापुरी के आदर्शो से प्रेरणा लेकर देश व धर्म सेवा में योगदान करना चाहिए। ब्रह्मलीन महंत अंबिकापुरी संत समाज के प्रेरणास्रोत थे। सनातन धर्म व भारतीय संस्कृृति के प्रचार प्रसार में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। महंत दिनेश गिरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा धर्म प्रचार ब्रह्मलीन महंत अंबिकापुरी का अतुलनीय योगदान संत समाज को सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए मानव कल्याण में योगदान करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ब्रह्मलीन महंत अंबिकापुरी तपस्वी संत थे। उनके ब्रह्मलीन होने से निरंजनी अखाड़े को जो क्षति हुई है। उसे कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा। मां गंगा उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दे। सतपाल ब्रह्मचारी, स्वामी ऋषिश्वरानंद, स्वामी राजेंद्रानंद, महंत रघुवीर दास, महंत बिहारी शरण, महंत प्रेमदास, महंत गंगादास उदासीन, महंत श्यामप्रकाश, दिगंबर बलवीर पुरी, स्वामी आलोक गिरी, स्वामी रघुवन, उपमहंत गंगा गिरी सहित कई संत महंतों ने ब्रह्मलीन महंत अंबिकापुरी महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें महान संत बताया।
Related Articles
अखिल भारतीय सनातन परिषद ने पंजाब,हरियाणा प्रांत का सचिव नियुक्त किया
सनातन परिषद में पंजाब व हरियाणा में नई जिम्मेदारियां : पंजाब प्रांत प्रभारी प्रवीण कुमार वर्मा ने श्रीमहंत रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद हरिद्वार: अखिल भारतीय सनातन परिषद के राष्ट्रीय सचिव व पंजाब प्रांत प्रभारी प्रवीण कुमार वर्मा ने संस्थापक अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज से मुलाकात की। शॉल ओढ़ाकर स्वागत कर आशीर्वाद लिया और […]
पूरे देश में लागू हो गौ संरक्षण व जनसंख्या नियंत्रण कानून: शंकराचार्य अधोक्षजानंद
-गौ संरक्षण व जनसंख्या नियंत्रण के मामले में जगद्गुरु ने की असम के मुख्यमंत्री की सराहना -गगा दशहरा और निर्जला एकादशी पर हरिद्वार में तीन दिवसीय अनुष्ठान का आयोजन हरिद्वार। गोवर्धन पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूरे देश में गौ संरक्षण कानून और जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने […]
गुरु ही शिष्य को जीवन जीने की सही दिशा दिखाते हैं-श्रीमहंत साधनानंद
हरिद्वार, 24 जुलाई। श्री पंच अग्नि अखाड़े के सचिव श्रीहंत साधनानंद महाराज के सानिध्य में भूपतवाला स्थित झालावाड़ गुजरात आश्रम में गुरु स्मृति पर्व सादगी के साथ मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत साधना नंद महाराज ने कहा कि गुरु शिष्य परंपरा का आधार सांसारिक ज्ञान से शुरू होता है। […]