हरिद्वार, 24 जुलाई। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान अखाड़े में स्थित गुरुद्वारे में शबद कीर्तन कर विश्व कल्याण की कामना की गई। इस अवसर पर श्रद्धालु संगत को संबोधित करते हुए निर्मल अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि अनादि काल से ही देश में गुरुओं का स्थान सबसे ऊंचा रहा है। गुरु ही परमात्मा का दूसरा स्वरूप हैं। गुरु ही अपने शिष्य को ज्ञान की प्रेरणा देकर उसके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। अंधकार से निकालकर प्रकाश की ओर ले जाने वाले गुरु अपने शिष्यों का संरक्षण कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। ऐसी गुरु शिष्य परंपरा भारत को महान बनाती है। कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि सनातन धर्म में गुरु का स्थान सर्वाेपरि है। गुरु की कृपा से ही व्यक्ति जीवन में सफलता को प्राप्त करता है। जो शिष्य अपने गुरुओं का सम्मान कर उनके बताए मार्ग पर चलते हैं। उनका जीवन सदैव ही उन्नति की ओर अग्रसर रहता है। उन्होंने कहा कि ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म सब गुरु की ही देन हैं। गुरु ही शिष्य की आत्मा का परमात्मा से साक्षात करवाता है। इसलिए सभी को गुरु के बताए मार्ग पर चलना चाहिए और सदैव गुरुओं का सम्मान करना चाहिए। इस दौरान महंत अमनदीप सिंह, महंत खेम सिंह, संत जसकरण सिंह, संत शशीकांत सिंह, संत निर्भय सिंह, संत सुखमन सिंह, संत रोहित सिंह, संत विष्णु सिंह, संत तलविंदर सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगत उपस्थित रही।
Related Articles
संत महापुरूषों के सानिध्य में मनाया गया ब्रह्मलीन स्वामी केशवानंद महाराज का अवतरण दिवस
संत परंपरा ही भारत को महान बनाती है-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी हरिद्वार, 1 अगस्त। ब्रह्मलीन स्वामी केशवानंद महाराज का 98वां अवतरण दिवस संत महापुरूषों के सानिध्य व श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में खड़खड़ी स्थित निर्धन निकेतन आश्रम में समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री पंचायती […]
श्री सिद्धबलि हनुमान, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में हुआ श्री रामकथा का शुभारंभ
राम से बड़ा है राम का नाम, राम नाम जपने से ही पूरे होते सारे काम : आचार्य उद्धव मिश्र *श्राद्ध पक्ष में कथा व्यास आचार्य उद्धव मिश्र महाराज करेंगे श्री राम कथा का गुणगान हरिद्वार। कथा व्यास आचार्य उद्धव मिश्र महाराज ने कहा कि भगवान राम से बड़ा उनका नाम है और राम नाम […]
भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म की अद्भुत पहचान है कुंभ मेला-श्रीमहंत नरेंद्र गिरी
राकेश वालिया हरिद्वार, 22 नवंबर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा है कि विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन कुंभ मेला भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म की अद्भुत पहचान है। जो विश्व पटल पर भारत के स्वरूप को अनूठे स्वरूप में प्रस्तुत करता है। कुंभ मेले को सफल बनाना […]