हरिद्वार, 25 जुलाई। श्रावण मास के पहले दिन श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए निराला धाम की अध्यक्ष राजमाता आशा भारती महाराज ने कहा कि भगवान शिव की सच्चे मन से आराधना करने वाले भक्त के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं तथा शिव कृपा से सुख समृद्धि व वैभव की प्राप्ति होती है। भूपतवाला स्थित आश्रम में श्रद्धालु भक्तों को शिव आराधना का महत्व समझाते हुए राजमाता आशा भारती महाराज ने कहा कि भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होने वाले महादेव शिव की आराधना व पूजा अर्चना कभी निष्फल नहीं जाती। सभी को भगवान शिव की आराधना अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सावन में प्रतिवर्ष नागेश्वर महादेव गद्दी पर शिव पूजन का विशेष आयोजन किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल होते हैं। देवों के महादेव भगवान शिव भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर उन्हें मनवांछित फल प्रदान करते हैं। अपनी शरण में आए हुए प्रत्येक श्रद्धालु भक्त का भगवान शिव अवश्य ही कल्याण करते हैं। जो श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक भगवान शिव की शरण में आ जाता है। उसका जीवन भवसागर से पार हो जाता है। ब्रह्मलीन निराला स्वामी लहरी बाबा द्वारा प्रारम्भ की गयी शिव आराधना समस्त विश्व को आशीर्वाद प्रदान करती है।
Related Articles
धर्म रक्षा एवं राष्ट्र रक्षा के लिए समर्पित होता है संतों का जीवन-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी
हरिद्वार, 22 जनवरी। विश्व शान्ति एवं कोरोना महामारी की समाप्ति के लिए कनखल स्थित दक्ष प्रजापति मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि हरिद्वार भगवान शिव की नगरी है। भगवान शिव […]
पावन धाम के परमाध्यक्ष म.मं. स्वामी सहज प्रकाश के ब्रह्मलीन होने पर संत समाज में शोक की लहर
विक्की सैनी हरिद्वार, 15 नवम्बर। तीर्थनगरी हरिद्वार की विख्यात धार्मिक संस्था पावन धाम के परमाध्यक्ष म.मं. स्वामी सहज प्रकाश महाराज के ब्रह्मलीन होने से समूचे संत समाज में शोक की लहर व्याप्त है।प्राप्त जानकारी के अनुसार तीर्थनगरी की प्रख्यात धार्मिक संस्था पावन धाम के परमाध्यक्ष स्वामी सहज प्रकाश विगत कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे […]
चंडी चौदस पर मां चंडी देवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की अपार भीड़
नील पर्वत पर साक्षात रूप से विराजमान है मां चंडी देवी-महंत रोहित गिरी हरिद्वार, 8 अक्टूबर। मां चंडी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि देवी भगवती की आराधना कभी निष्फल नहीं जाती है। चंडी चौदस पर श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि नील पर्वत पर […]