हरिद्वार, 24 जुलाई। निर्धन निकेतन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी ऋषि रामकृष्ण महाराज ने कहा है कि गुरु अपने शिष्य को सांसारिक और आध्यात्मिक ज्ञान देने के साथ-साथ हमेशा उसकी सुरक्षा एवं बुरे कर्मों से दूर रखने की कोशिश करते हैं। इसलिए प्रत्येक शिष्य को जीवन में अच्छे गुरु और एक गुरु को सच्चे मेहनती शिष्य की परम आवश्यकता होती है। जिससे आने वाली पीढ़ी का निरंतर मार्गदर्शन हो सके। भूपतवाला स्थित आश्रम में श्रद्धालु भक्तों को गुरु शिष्य परंपरा का महत्व समझाते हुए स्वामी ऋषि रामकृष्ण महाराज ने कहा कि गुरु शिष्य दोनों के मन में समर्पण एवं लगन के भाव होना जरूरी है। क्योंकि इसके बिना ऐच्छिक लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं की जा सकती है। गुरु शिष्य का रिश्ता जीवन पर्यंत बना रहता है। प्रत्येक शिष्य को अपने जीवन में गुरु को नहीं भूलना चाहिए। दुनिया का सबसे मजबूत हिस्सा गुरु और उनकी शिक्षा होती है। गुरु ज्ञान के बगैर शिष्यों का जीवन अधूरा है। बड़े-बड़े लोग भी अपने गुरुओं के समक्ष सिर झुका कर उनका सम्मान करते हैं। गुरुओं के सत्कार में उनके शिष्य कोई कमी नहीं छोड़ते। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में गुरु के प्रति समर्पण भाव रखकर उनका आदर सम्मान करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए और दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।
Related Articles
देश के विकास के लिए लागू किया जाए जनसंख्या नियंत्रण कानून-श्रीमहंत साधनानंद
हरिद्वार, 10 जुलाई। श्री पंच अग्नि अखाड़े के सचिव श्रीमहंत साधनानंद महाराज ने कहा है कि केंद्र सरकार को जल्द से जल्द पूरे देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना चाहिए। देश के विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून अति आवश्यक है। भूपतवाला स्थित झालावाड़ गुजरात आश्रम में प्रेस को जारी बयान में श्रीमहंत साधनानंद […]
ज्ञान एवं भक्ति का अद्भुत संगम थी ब्रह्मलीन माता छोटो कौर-श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह
विधि विधान पूर्वक गंगा में प्रवाहित की गयी संत माता छोटो कौर की अस्थियां हरिद्वार, 5 अप्रैल। ब्रह्मलीन संत माता छोटो कौर महाराज निर्मल कुटिया संत अमर सिंह ग्राम माणासिंह वाला की अस्थियां कनखल स्थित सती घाट पर विधि-विधान पूर्वक गंगा में प्रवाहित की गई। अस्थि प्रवाह के पश्चात श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में श्री […]
हर्षोल्लास के साथ मनाया साधुबेला पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास महाराज का अवतरण दिवस
विश्व भर में भारत को महान बनाती है सनातन संस्कृति की श्रेष्ठता- आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास हरिद्वार। श्री बनखंडी साधुबेला पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी गौरीशंकर दास महाराज ने कहा है कि सनातन संस्कृति की श्रेष्ठता विश्व भर में भारत को महान बनाती है। संतो की गौरवशाली परंपराएं दुनिया भर में विख्यात है। विश्व गुरु के रूप […]