हरिद्वार। शहर कोतवाली की पुलिस ने गांजा बेचने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के पास से एक किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया।
नशाखोरी, अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस अभियान चला रही है। उप निरीक्षक पवन डिमरी को सूचना मिली कि विष्णु घाट पुल के पास एक महिला अवैध गांजे का कारोबार कर रही है। सूचना के बाद उन्होंने पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर दबिश दी। यहां विष्णु घाट पुल की सीढ़ियों से महिला को गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी महिला दुर्गा कश्यप अरोड़ा पत्नी मुकेश अरोड़ा निवासी राजीव नगर कॉलोनी आर्य नगर चौक ज्वालापुर को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से एक किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर महिला को कोर्ट में पेश किया गया।