Haridwar Uttarakhand

व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही नगर पालिका-विभाष सिन्हा

विक्की सैनी

हरिद्वार, 25 जुलाई। शिवालिक नगर व्यापार मण्डल के व्यापारियों ने नगर निगम कर्मचारियों द्वारा व्यापारियों के लाॅकडाउन में दुकानों पर साईनबोर्ड उतारने का विरोध किया। इस दौरान शिवालिक नगर के कर्मचारियों के साथ व्यापारियों की जमकर नोंकझोंक हुई। शिवालिक नगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विभाष सिन्हा ने कहा कि लाॅकडाउन के कारण समस्त दुकानें बंद हैं। लेकिन नगर पालिका अध्यक्ष की हठधर्मिता के चलते सोची समझी नीयत के तहत व्यापारियों की दुकानों के बोर्ड हटाया जाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्षों से दुकानों के सामने बोर्ड रखे रहते हैं। किसी को भी कोई आपत्ति नहीं होती। षड़यंत्र के तहत चोरी छुपे लाॅकडाउन का फायदा उठाते हुए व्यापारियों की संपत्ति को खुर्दबुर्द करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका शिवालिक नगर में सेनटाइजर अभियान की मांग कर रहे व्यापारियों की जायज मांग को पूरा नहीं किया गया। उल्टा व्यापारियों को दबाने चक्कर में व्यापारियों की दुकानों के सामने रखे बोर्ड को ले जाने का काम कर्मचारी कर रहे हैं। विभाष सिन्हा ने कर्मचारियों द्वारा की गयी बदसलूकी व अभद्रता करने की शिकायत चैकी गैस प्लांट में भी की। जबकि विरोध जता रहे व्यापारियों की नोंकझोंक करने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यापारियों व कर्मचारियों को समझाया बुझाया। व्यापारियों का कहना है कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारी शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *