Haridwar

ब्रहमलीन महंत बुद्धसिंह महाराज एक महान संत थे – श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह

राकेश वालिया।

हरिद्वार। 19 अगस्त। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल मे ब्रहमलीन स्वामी बुद्धसिंह महाराज की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी इस दौरान अखाड़े स्थित गुरूद्वारे में शब्द कीर्तन व अखण्ड पाठ का आयोजन किया गया श्रद्धांजली सभा को सम्बोधित करते हुए निर्मल अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह महाराज ने कहा कि महापुरूष केवल शरीर त्यागते है समाज कल्याण के लिए उनकी आत्मांए सदैव व्यवहारिक रूप से उपस्थित रहती है। ब्रहमलीन महंत बुद्धसिंह महाराज एक महान संत थे जिन्होने सदैव समाज का मार्गदर्शन कर समाज को नयी दिशा प्रदान की और सनातन धर्म व भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया ऐसे महापुरूषो को संत समाज नमन करता है। स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि संतो का जीवन निर्मल जल के समान होता है और ब्रहमलीन महंत बुद्धसिंह महाराज त्याग एवं तपस्या की साक्षात् प्रतिमूर्ति थे। जिन्होने अनेको सेवा प्रकल्पो के माध्यम से समाज कल्याण मे अपना योगदान प्रदान किया। जयराम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रहमस्वरूप ब्रहमचारी महाराज ने कहा कि ब्रहमलीन महंत बुद्ध सिंह महाराज ने अपना पूरा जीवन लोक कल्याण के कार्यो मे समर्पित किया और मां गंगा मईया को प्रदूषण से मुक्त रखना और गऊ माता की सेवा करना उनके जीवन का महत्वपूर्ण उद्देश्य था। उन्होने सदा गरीब व असहाय लोगो की मदद की संत समाज को अपूर्णनीय क्षति हुयी है जिसे कभी भुलाया नही जा सकता है। कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि ब्रहमलीन महंत बुद्धसिंह महाराज ने अपने गुरूजनो के बताये मार्ग पर चलकर संत महापुरूषो की जो सेवा की है। वह अपने आप मे एक मिशाल के रूप में जानी जायेगी। उन्होने कई गरीब कन्याओं का कन्यादान करके अपने जीवन को भगवान के प्रति सदा समर्पित रखा यही उनके जीवन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। महंत कमलजीत महाराज ने ब्रहमलीन महंत बुद्धसिंह महाराज को अपनी भावभिनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि संत महापुरूषो का जीवन अपने भक्तों के लोक कल्याण मे ही काम आता है। संत का अपना जीवन कुछ नही होता वह सदा अपने भक्तो के कल्याण के लिए ही अपना जीवन समर्पित करते है। ब्रहमलीन महंत बुद्धसिंह महाराज को श्रद्धांजलि देने वालो मे स्वामी महेश मुनि, महंत धुनीदास, महंत प्यारा सिंह, महंत ओमकार सिंह, महंत बलदेव सिंह, महंत गुरूभक्त संह, महंत मलकीत सिंह, संत निर्मल सिंह, संत सुखविन्दर सिंह, संत सतेन्द्र सिंह, संत तलविन्दर सिंह, संत सुखमल सिंह, संत सुखदेव सिंह, महंत खेमसिंह, महंत अमनदीप सिंह, महंत सतनाम सिंह सहित सभी संत महंतो मे ब्रहमलीन महंत बुद्धसिंह महाराज को महान संत बताते हुए उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *