Uncategorized

देशवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहे पीएम मोदी-म.म.स्वामी उमाकांतानंद सरस्वती

विक्की सैनी

जनसहयोग से ही स्वच्छ बनेगा भारत-महामनीषी निरंजन स्वामी

हरिद्वार, 14 फरवरी। पुरूषार्थ आश्रम सेवा ट्रस्ट द्वारा स्वच्छ भारत सम्पन्न भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इंडियन आॅयल के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का जूना अखाड़ा के महामण्डलेश्वर स्वामी उमाकांतानन्द सरस्वती महाराज, प्रभाकर अय्यर, सतपाल व्रह्मचारी, विष्णु शर्मा एवं पुरूषार्थ आश्रम सेवा ट्रस्ट के संस्थापक महामनीषी निरंजन स्वामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भूपतवाला स्थित पुरूषार्थ आश्रम सेवा ट्रस्ट में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामण्डलेश्वर उमाकांतानन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ सुन्दर बनाए रखने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया। स्वच्छ वातावरण ही देश की समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र की साफ सफाई का विशेष ध्यान सभी को रखना चाहिए। देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठा दिखाते हुए क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने में सभी को निर्णायक भूमिका निभानी होगी। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकना है तो विशेष रूप से सफाई के प्रति सचेत रहें। पुूरूषार्थ आश्रम सेवा ट्रस्ट के संस्थापक महामनीषी निरंजन स्वामी महाराज ने कहा कि गंगा की अविरलता स्वच्छता नागरिकों की सहभागिता पर ही निर्भर करती है। इसी प्रकार देश को स्वच्छ सुन्दर बनाए रखने में सभी को मिलजुल कर ही प्रयास करने होंगे। विशेष रूप से स्कूल कालेजों सरकारी कार्यालयों के माध्यम से भी स्वच्छता के संदेशों को प्रचारित प्रसारित किया जा सकता है। संत समाज स्वच्छता का संदेश देने में निर्णायक भूमिका निभाता चला आ रहा है। समाजसेवियों द्वारा भी धर्मनगरी में स्वच्छता अभियान चलाकर जनचेतना फैलाई जा रही है। सामाजिक संस्थाएं स्वच्छता अभियान चलाकर निर्णायक भूमिका निभा रही हैं। पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने स्वच्छता के प्रति सचेत करते हुए कहा कि नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। रिहाईशी क्षेत्रों में वृहद स्तर से सफाई अभियान चलाए जाने चाहिए। स्वामी सत्यव्रतानंद ने कार्यक्रम में पधारे सभी संत महापुरूषों व श्रद्धालु भक्तों का स्वागत किया। देश भर में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाने वाले उन्नत भारत संस्था के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने समाज के प्रत्येक वर्ग से लोगों को आगे आकर बदलाव में भागीदारी करने की अपील की। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया गया। वेद प्रकाश शर्मा, संयुक्त आर्या, पूजा अरोड़ा व विशाल रंजन ने काव्य पाठ के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ठ कार्य करने वाले लोगो जिनमें दिल्ली उच्च न्यायालय के अधिवक्ता नीतीश पाण्डेय मास्टर सतीश, चन्द्रभूषण शुक्ल, अनिल मिश्रा, अशोक तिवारी आदि को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *