Dharm Uncategorized

दीपोत्सव के रूप में मनाएं श्रीराम मंदिर भूमि पूजन-श्रीमहंत विनोद गिरी

विक्की सैनी

हरिद्वार, 3 अगस्त। जूना अखाड़े के अन्तर्राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्रीमंहत विनोद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम जन जन के अराध्य हैं और प्रत्येक भारतवासी के ह्रदय में विराजमान हैं और करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केन्द्र हैं। श्रीराम जन्मभूमि पूजन के ऐतिहासिक क्षण का करोड़ों रामभक्तो और संत समाज को वर्षो से इंतजार था। सभी भारतवासियों को राम मन्दिर निर्माण में बढ़ चढ़ कर सहयोग प्रदान करना चाहिए। इस दौरान भूपतवाला स्थित बाबा अमीर गिरी घाट पर गरीब साधुओं को भोजन के साथ दक्षिणा वितरित की गई। श्रीमंहत विनोद गिरी महाराज ने कहा कि राम जन्मभूमि पूजन के उपलक्ष्य में बाबा अमीर गिरी घाट पर 1100 दीपक जलाकर दीपावली मनाई जायेगी। उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण होने से हजारों बलिदानी राम भक्तो की तपस्या पूरी होगी और संत समाज का प्रण भी पूरा होगा। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी के कार्य काल में ही सभी ऐतिहासिक फैसलो से देश का मान बढ़ा है और दुनिया में भारत को एक नई पहचान मिली है। पाँच सौ वर्षों की लंबी लड़ाई के बाद श्रीराम मन्दिर निर्माण का संकल्प पूरा हो पाया है। उन्होंने सभी देशवासियों से अपील की है कि श्रीराम जन्मभूमि पूजन को दीपोत्सव के रूप में मनाये और अपने अपने घरों में 11 घी के दीपक अवश्य जलायंे। इस दौरान साध्वी चमेली गिरी, सुनैयना गिरी, मुन्नी गिरी, ममता गिरी, पहलवान बाबा, स्वामी राजेश गिरी, स्वामी महेश गिरी, स्वामी केशव गिरी व धर्मवीर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *