Politics

श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार की महिला विंग की कार्यकारिणी घोषित

विक्की सैनी


रीतु तायल अध्यक्ष व पिंकी अग्रवाल बनी महामंत्री
हरिद्वार, 12 अक्टूबर। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में हुई बैठक में संगठन की महिला विंग की नई कार्यकारिणी घोषित करते हुए पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में चयनित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए महिला विंग की संस्थापक शशी अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र महिला विंग महिलाओं के उत्थान में निर्णायक भूमिका निभा रहा है। महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर चिंता जाहिर करते हुए शशी अग्रवाल ने कहा कि नवमनोनीत पदाधिकारी महिला सुरक्षा को लेकर समाज को भी जागरूक करने का काम करें। क्योंकि महिला सुरक्षा के लिए समाज का जागरूक होना बेहद जरूरी है। जागरूकता व जनसहयोग से ही महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को रोका जा सकता है। सरकारों को भी महिला सुरक्षा के प्रति सजगता से कार्य करना चाहिए। महिला के प्रति होने वाले अपराध पर पीड़ित को न्याय दिलाने के प्रत्येक राज्य में फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाना चाहिए। नवनियुक्त अध्यक्ष रीतु तायल व महामंत्री पिंकी अग्रवाल ने कहा कि संगठन ने जो दायित्व सौंपा है। उसका निष्ठापूर्वक पालन करते हुए महिला व बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए कार्य किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण के दृष्टिगत विशेष शिविरों को आयोजन भी किया जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिला आर्थिक रूप से सबल होगा तो परिवार मजबूत होगा।
नवगठित कार्यकारिणी में आरती मोदी, रानी अगवाल, किरण अग्रवाल, डा.अलका सिंघल व शिक्षा सिंघल को संरक्षक, रीतु तायल अध्यक्ष, पिंकी अग्रवाल महामंत्री तथा अर्चना अग्रवाल, सीमा अ ग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, पूजा बंसल, पूजा गोयल, विनती जैन, सपना गर्ग, अंजना गुप्ता, ललतेश गुप्ता, मीनू बंसल, नमिता गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
संगठन के संस्थापक अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, अध्यक्ष महावीर मित्तल, महामंत्री जय भगवान गुप्ता, कोषाध्यक्ष विनीत अग्रवाल, डा.अजय अग्रवाल व आशु गुप्ता आदि पदाधिकारियों ने महिला विंग की नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *