Politics

पाल समाज के लोगो ने भाजपा छोड़, थामा कांग्रेस का दामन


कांग्रेस पार्टी मे युवा जता रहा आस्था-दिनेश कुमार
हरिद्वार 22 फरवरी। ग्राम टाण्डा के हसनागढ मे भाजापा छोड़कर आये लगभग दर्जनों युवा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार के नेतृत्व में सभी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई गयी। जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि आज देश का युवा भाजापा की ठगी से परेशान है। सरकार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। नौजवान बेरोजगार हो गया है और सरकार के पास नौजवानो लिऐ कोई योजना नहीं है। जिसके कारण बेरोजगार युवा डिप्रेशन में आकर आत्माहत्या कर रहा है। युवा निराश होकर सरकार को उखाड़ फेंकने की तैयारी कर चुका है। युवा समझ गया है देश का भला सिर्फ कांग्रेस ही कर सकती है। इस दौरान के हरपाल व जीवनराम ने कहा कि देश मे बेरोजगारी बढ रही है। किसान, श्रमिक, हताशा निराशा का सामना कर रहे है। भाजपा की गलत नितियों का असर साफ तौर पर दिख रहा है। उन्होने कहा कि किसान आंदोलन कर रहा है। लेकिन केन्द्र सरकार किसानों के हितों में ठोस कदम नही उठा पा रही है। देश का किसान कृषि कानूनों मे बदलाव की मांग कर रहा है। लेकिन किसानों की मांगो का कोई समाधान नही होना सरकार की लचर प्रणाली को दिखा रहा है। कांग्रेस महिला अध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि भाजपा महगाई पर कोई रोक नही लगा पा रही है। देश में महिलाए सुरक्षित नही है। अपराध बढ रहे है लेकिन सरकार कोई कदम नही उठा पा रही है। कांग्रंेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों मे राकेश पाल,सुनील पाल, संजय पाल, धुमपाल, जनेशरपाल, मैकूलाल पाल, रमेशचंद्र पाल शेरवीराम पाल सतीश कुमार पाल, राकेश कुमार पाल, प्रीतम पाल, रोहित पाल,अनुज पाल, अरविंद पाल आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *