Politics

जल्द होगा गढ़वाल मंडल के सभी जिलों में एनयूजे आई उत्तराखंड की इकाई का विस्तार: निशांत चौधरी

**”एनयूजे (आई) उत्तराखंड, गढ़वाल मंडल की बैठक संपन्न, संगठन के विस्तार हुआ विचार मंथन

  • पौड़ी, टिहरी, रूद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी में जिला इकाई के गठन की तैयारी शुरू

हरिद्वार। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल महासचिव निशांत चौधरी ने कहा कि गढ़वाल मंडल के सभी जनपदों में एनयूजे, आई, उत्तराखंड इकाई के गठन तैयारी शुरू करते हुए गढ़वाल मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और हरिद्वार जिला अध्यक्ष राहुल वर्मा के साथ रूपरेखा तैयार किया जा रहा है। संयोजक नियुक्त करने के उपरांत सभी जिले में इकाई का गठन किया जाएगा।

गौरतलब है कि एनयूजे (आई) उत्तराखंड का गढ़वाल मंडल में विस्तार करते हुए पौड़ी, टिहरी, रूद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी में निष्क्रिय पड़े यूनियन को पुनर्जीवित करने के लिए गढ़वाल मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के महासचिव निशांत चौधरी को नियुक्त किया गया था।‌ दोनों पदाधिकारियों को गढ़वाल मंडल में हरिद्वार और देहरादून को छोड़कर सभी पांच जनपदों में इकाई गठन का निर्देश दिया गया। इस कड़ी में रविवार को मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी के निर्देश पर महासचिव निशांत चौधरी ने पदाधिकारियों की बैठक बुलाई और सभी पदाधिकारियों के समक्ष अपनी रणनीति का खुलासा किया। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र कन्नोजिया ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को लेकर एनयूजे आई सदैव संघर्षशील है। पूरे उत्तराखंड में एनयूजे आई का विस्तार करते हुए गढ़वाल मंडल अध्यक्ष और महासचिव का चयन किया गया है और उन्हें गढ़वाल मंडल के समस्त जनपदों में मजबूत इकाई के गठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आने वाले समय में दोनों पदाधिकारियों से उम्मीद है कि सक्रिय पत्रकारों को यूनियन से जोड़कर एक मजबूत इकाई का गठन करेंगे।
प्रदेश कोषाध्यक्ष और सोशल मीडिया प्रभारी विकास कुमार झा ने कहा पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर एनयूजे आई की ओर से देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए देशभर के पत्रकारों को एकजुट करने की कवायद शुरू की गई है। 15 मई को पंतनगर ( ऊधम सिंह नगर) में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में गढ़वाल मंडल इकाई का गठन करते हुए अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी महासचिव निशांत चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई। अब दोनों पदाधिकारियों ने अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए संयोजक नियुक्त करने का प्रयास शूरू कर दिया है। आने वाले समय में गढ़वाल मंडल के समस्त जनपदों में मजबूत इकाई सामने आयेगी। उत्तराखंड पत्रकार सुरक्षा कानून अधिनियम लागू करने वाला पहला राज्य बन जायेगा, जिसकी स्वीकृति स्वयं सीएम पुष्कर सिंह धामी दे चुके हैं, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। प्रेस क्लब हरिद्वार महासचिव अश्विनी अरोड़ा ने कहा कि एनयूजे आई उत्तराखंड के सदस्यों की ताकत है जो उन्हें प्रेस क्लब हरिद्वार जैसी प्रतिष्ठित संस्था में महासचिव की जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है। इसके लिए वें सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हैं और अपने कार्यकाल में सभी पत्रकारों को एकजुट करते हुए सदैव पत्रकार और पत्रकारिता के संरक्षण और संवर्धन के लिए समर्पित होकर कार्य करेंगे।‌जिला अध्यक्ष राहुल वर्मा ने कहा कि आगामी 25 नवंबर को आचार्य गणेश शंकर विद्यार्थी स्मृति पखवाड़े का समापन भव्य कार्यक्रम के साथ किया जायेगा। जिसमें जनपद हरिद्वार के यूनियन से जूडे सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि यूनियन में सक्रिय पत्रकारों को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान किया जायेगा।‌ डॉ शिवा अग्रवाल ने कहा कि एक समर्पित कार्यकर्ता के तौर पर उन्होंने लगातार 22 वर्ष पत्रकारिता को दिये है। जिसमें सभी साथियों ने उन्हें भरपूर सहयोग भी दिया है। इसके लिए सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हैं और भविष्य में भी इसी प्रकार सभी साथियों के साथ मिलकर कार्य करते रहेंगे। वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि हरिद्वार में एनयूजे आई उत्तराखंड पत्रकारों की सबसे बड़ी इकाई के तौर पर कार्य कर रही है।‌ इसकी मिसाल यह है कि उनके कार्यकाल में जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी जी महाराज विदेश यात्रा के बीच कार्यक्रम में शामिल होने पधारे थे। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी महासचिव निशांत चौधरी ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए भविष्य में
गढ़वाल मंडल के टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग और पौड़ी जनपद में सक्रिय पत्रकारों को यूनियन से जोड़कर मजबूत इकाई के गठन का भरोसा दिलाया । इसके पूर्व महासचिव और सभी पदाधिकारियों को उपहार और सहभोज के साथ सम्मानित किया गया। बैठक में काशीराम सैनी, संतोष कुमार, राजकुमार, दिनेश भारद्वाज सहित अन्य सदस्य मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *