Politics

भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान ने ग्रामीण सीट पर कांग्रेस का किया समर्थन

किसानों से किए वादों को पूरा नहीं कर पायी भाजपा सरकार-इरशाद अली

हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान ने हरिद्वार ग्रामीण सीट पर कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया है। इस दौरान भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान के जिला अध्यक्ष इरशाद अली ने कहा कि किसानों के हितों में भाजपा शासित प्रदेशांें में कोई कार्य नहीं किया गया। किसान आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है। किसान की आय दोगुना करने का वादा भाजपा की केंद्र सरकार पूरा नहीं कर पायी। गन्ना किसानों को समय से भुगतान नहीं मिल रहा है। किसान अपने परिवारों का भरण पोषण नहीं कर पाया है। राहत देने के बजाए कंेंद्र सरकार ने किसानों पर तीन कृषि कानून थोप दिए। जिसके विरोध में आंदोलन पर बैठे सैकड़ों किसानों की मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि भाजपा की किसान विरोधी नीतियों को देखते हुए यूनियन ने चुनाव में कांग्रेस का समर्थन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही किसानों को राहत प्रदान कर सकती है। कांग्रेस की विचारधारा से किसान प्रभावित है। पूरे उत्तराखण्ड में किसान कांग्रेस को सपोर्ट कर रहा है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा रावत अवश्य ही किसानों के हित में बेहतर निर्णय लेंगी। अश्विनी पाल ने कहा कि कांग्रेस ही समाज के सभी वर्गो का विकास कर सकती है। कृषि कानूनों के विरोध में चले किसान आंदोलन का कांग्रेस ने समर्थन किया। इस अवसर पर बिजेंद्र चौहान, मुकेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, शिवम चौधरी, डा.राकेश, विनोद कश्यप, इमरान अली, इरशाद खान, गुलबहार खान, शाहनवाज अली, विकास गिरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *