Politics

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यकुशलता प्रंशसनीय- आदेश चौहान

विक्की सैनी

सेवा सप्ताह के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन

हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्म दिवस को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगजीतपुर भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह कार्यालय के कार्यालय पर केक काटकर व जगजीतपुर में वार्ड नंबर 55, 58, 57 फल वितरित कर सेवा सप्ताह के रूप में मनाया गया। गुरुवार को वार्ड नंबर 58 के पार्षद लोकेश पाल के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक आदेश चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहे हैं। उनकी नेतृत्व क्षमता देश दुनिया में भारत का नाम ऊंचा हुआ। अनेकों योजनाएं संचालित का देशवासियों को लाभ दिलाया जा रहा है। उनका कहना है कि मोदी सरकार सभी वर्गों का विकास कर रही है। जनहित के कार्यों ने सरकार के फैसले कारगर सिद्ध हो रहे हैं। देश की सीमाओं की रक्षा करने में मोदी सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। देश दुनिया में भारत का नाम सम्मानजनक रूप से लिया जाता है। आदेश चौहान ने कहा है कि देश के प्रधानमंत्री विकासवादी सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को सेवा सप्ताह के रूप में जन्मदिन मनाये जाने की शुभकामनाएं दी। वार्ड नंबर 58 के पार्षद लोकेश पाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन देश के लिए समर्पित है सदैव देश व जनता की सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। उनकी योजनाओं का अनुसरण कर हमें भी देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। प्रत्येक कार्यकर्ता को जनसेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए। बहादराबाद मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा और मनोज प्रालिया ने कहा है कि प्रत्येक वर्ग को केंद्र की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। देश के प्रधानमंत्री देश को भ्रष्टाचार मुक्त कर रहे हैं। देश तरक्की की ओर अग्रसर है। कोरोना काल में भी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कार्य किए वह प्रशंसनीय है। मोदी सरकार गरीब असहाय लोगों के लिए अच्छी योजनाएं संचालित कर रही है। इस अवसर पर संजय सिंह, पार्षद मनोज प्रालिया, नागेंद्र राणा, विकास कुमार, विपिन शर्मा, कमल प्रधान, अमित वालिया, समाजसेवी कमल राजपूत, प्रदीप कुमार, सनी, पप्पू प्रधान, पिंटू प्रधान, अजय बबली आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *