Politics

बढ़ती महंगाई को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

गौरव रसिक

आम आदमी पार्टी हरिद्वार ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी एवं महानगर अध्यक्ष अनिल सती के नेतृत्व मे रानीपुर मोड़ स्थित चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महंगाई चरम पर है। आज सब्जी दाल, आटा, पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। आज हर वर्ग अपने आप को पीड़ित और उपेक्षित महसूस कर रहा है।प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा की मोदी सरकार महंगाई का म नहीं बोलती। आज टमाटर ₹100 किलो से ऊपर बिक रहा है। हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं । ग्रहणियो का घर चलाना मुश्किल हो गया है। मोदी सरकार में जीएसटी नोटबंदी के बाद अब अग्निवीर योजना भी फेल साबित हुई है।2024 में देश की जनता ने भाजपा के कुशासन को उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।महानगर अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि मोदी सरकार के 9 साल के शासन में महंगाई भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बढ़ी है। डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। 2014 से पहले भाजपा महंगाई का रोना रोती थी पिछले 9 साल में महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता सिंह ने कहा की देश की  140 करोड़ जनता पिछले 9 साल से जुमलो की मार झेल रही है और अब बदलाव चाहती है। इस अवसर पर हेमा भंडारी, अनिल सती, आशीष गॉड, ममता सिंह, यशपाल सिंह चौहान, खालीद हसन, मयंक गुप्ता, किरण कुमार दुबे, रेखा देवी, अमनदीप, शाहीन अशरफ, शिवकुमार, गीता देवी, राकेश यादव, रामप्रकाश (काके), मानिक गिरी, संजय गौतम, अर्जुन सिंह, संजय कुमार, सोम प्रकाश, संदीप डोभाल, तेजवीर, गुलशन कुमार, संदीप गुप्ता, सुनील माहेश्वरी, दीपक कुमार, पवन कुमार धीमान , राजेश कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *