हरिद्वार, 4 अगस्त। कनखल पहाड़ी बाजार में खुले भाग्य लक्ष्मी रेस्टोरेंट में परंपरागत भारतीय व्यंजनों का स्वाद पंचपुरी वासियों को चखने को मिलेगा। रेस्टोरेंट स्वामी नवल किशोर ने बताया कि कनखल पुराने समय से ही चटपटे व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है। इसी पंरपरा का आगे बढ़ाते हुए भाग्य लक्ष्मी रेस्टोरेंट में स्थानीय लोगों के अलावा यात्रीयों को भी लजीज व्यंजनों का स्वाद एक ही छत के नीचे चखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि कनखल में देश विदेश से श्रद्धालु भक्त दक्षेश्वर महादेव मंदिर व अन्य पौराणिक मंदिरों के दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में खाने की आवश्यकता सभी को महसूस होती है। भाग्य लक्ष्मी रेस्टोरेंट में श्रद्धालु भक्तों व स्थानीय लोगों की पसंद को देखते हुए विभिन्न व्यंजन जिनमें काजू वाला समोसा, छोले भटूरे, पनीर पकौड़ा, खस्ता, आलू पुरी, मिठाई आदि वाजिब दाम पर उपलब्ध करायी जाएंगे। नवल किशोर ने कहा कि क्वालिटी से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। मिलावट से दूर शुद्ध व स्वादिष्ट व्यंजन उपभोक्ता को मिल सकेंगे। इस अवसर पर कन्हैया लाल, भीमसेन, विजय लोधी, संजय लोधी, ठाकुर लोधी, पीयूष लोधी, पंकज कुमार, राधा कृष्ण लोधी सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Related Articles
परम सत्ता से एकाकार की प्रक्रिया का नाम है योग : श्रीमहंत रविंद्र पुरी
हरिद्वार 7 जून- एस एम जे एन पी जी कॉलेज हरिद्वार में आयोजित योग शिविर के दिव्तीय दिवस में शुभाशीष प्रदान करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत श्री रविंद्र पुरी जी महाराज ने कहा की योग भारत की धरती से विश्व कल्याण हेतु निकला अमृत है। उन्होंने योग की उत्पत्ति पर प्रकाश […]
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने जिला प्रशासन को उपलब्ध करायी दो एम्बुलेंस
परोपकार को समर्पित होता है संतों का जीवन-श्रीमहंत रविन्द्रपुरीहरिद्वार, 15 जुलाई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कांवड़ लेने आने वाले शिवभक्तों को स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए दो एम्बुलेंस उपलब्ध करायी हैं। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी स्थित मां […]
जैव विविधता का संरक्षण सतत विकास के लिए आवश्यक- डॉ बत्रा
हरिद्वार 22 मई – हिमालय को देश की इकोलॉजिकल राजधानी माना जाता हैं यह विचार जैव विविधता दिवस पर व्यक्त करते हुए हिमालय क्लब के अध्यक्ष एवं एस एम जे एन पी जी कालेज के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि स्वस्थ वातावरण ही हमारे जीवन का आधार है.जैव विविधता का संरक्षण सतत […]