हरिद्वार, 4 अगस्त। आनन्द पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में पदक जीतकर देश का मान बढ़ा रही बेटियों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय महिला हाकी टीम की सदस्य हरिद्वार की बेटी वंदना कटारिया ने ओलंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन से धर्मनगरी हरिद्वार को एक विश्व मानचित्र पर एक नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक खेलो में इतिहास रच रही बेटियां देश का गौरव हैं। नारी शक्ति को देवी के रूप में पूजा जाता है। आदि अनादि काल से महिला शक्ति देश की उन्नति में अपना योगदान देती चली आ रही है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सशक्तिकरण को लेकर प्रयास कर रहे हैं। बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। वे माता पिता बेहद भाग्यशाली हैं। जिनकी बेटियां ओलंपिक में अपने प्रदर्शन से इतिहास रच रही हैं। उन्होंने कहा कि बालक बालिकाओं की परवरिश एक समान होनी चाहिए। किसी भी प्रकार का अंतर माता पिता को नहीं रखना चाहिए। बालिकाओं की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए सभी को प्रयासरत रहना चाहिए। बालिकाएं खेल प्रतियोगिताओं में अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर देश का गौरव व सम्मान बढ़ाने का काम कर रही हैं। केंद्र एवं राज्य सरकारों को बालिकाओं के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान करते हुए खेलों को बढ़ावा देना चाहिए। प्रशिक्षित कोच के माध्यम से बालिकाओं को प्रत्येक खेल में आगे लाने की आवश्यकता है। भारत की बेटियां देश दुनिया में भारत देश का नाम रोशन कर रही है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक बालिकाओं को खेल प्रतियोगिताओं के लिए प्रेरित कर खेलों को बढ़ावा दें। जिससे छुपी हुई प्रतिभाएं आगे आकर अपने माता पिता व देश का सम्मान बढ़ा सकें। टोक्यों में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर महिला शक्ति का जो परिचय दिया है। उसकी प्रशंसा जितनी भी की जाए कम है। इस दौरान महंत सत्यानंद गिरी, आचार्य मनीष जोशी, स्वामी मोनू गिरी, महंत सुरेश गिरी, महंत विकास गिरी, स्वामी नत्थीनंद गिरी, नंदकिशोर जोशी आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
राज्य मंत्री मधु भट्ट सनातन परिषद में प्रदेश संयोजक नियुक्त
परिषद के संस्थापक अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी हरिद्वार: देश विदेश में सनातन धर्म की एकता व एकजुटता के मिशन में जुटी अखिल भारतीय सनातन परिषद ने मातृशक्ति को संगठन से जोड़ने के लिए महिला प्रकोष्ठ का विस्तार किया है। उत्तराखंड में संस्कृत कला एवं साहित्य कला परिषद् की राज्य मंत्री बनाई […]
आचार्य महामण्डलेश्वर स्वाामी कैलाशानंद गिरी महाराज के सानिध्य में भव्य रूप से संपन्न होगा कुंभ मेला-श्रीमहंत नरेंद्र गिरी
राकेश वालिया हरिद्वार, 13 जनवरी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि श्री तपोनिधि पंचायती अखाड़ा निरंजनी के आचार्य महामण्डलेश्वर पद स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के पट्टाभिषेक की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। पट्टाभिषेक समारोह में देश के तमाम प्रमुख संत महापुरूष, सभी तेरह अखाड़ों के […]
भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्यामजाजू ने किया रूद्राभिषेक
विक्की सैनी शिव तत्व से ही उत्पन्न हुई सृष्टि-स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी हरिद्वार, 13 जुलाई। श्री दक्षिण काली मंदिर के परमाध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि सावन में सोमवार के दिन शिव आराधना का विशेष महत्व है। भगवान शिव पूर्ण विश्वास हैं। विश्वास जीवन है और अविश्वास मृत्यु। विश्वास की डोर ही साधक […]