Health

गौ सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है-देवीशा पंचोली

विक्की सैनी

हरिद्वार, 20 सितम्बर। अपना घर एनजीओ टीम द्वारा धीरवाली स्थित नंदी गौशाला में 3 कुंटल चारा गौ सेवा के लिए उपलब्ध कराया गया। इस दौरान ट्रस्ट की अध्यक्ष देवीशा पंचोली ने कहा कि गौ रक्षा ही सबसे बड़ी सेवा है। गाय में सभी देवी देवताओं का वास है। इसीलिए गाय को माता कहा जाता है। उन्होंने सभी से गौसेेवा की अपील करते हुए कहा कि रोटी को बर्बाद ना कर गौ माता को खिलाएं। यह देखकर बेहद दुख होता है कि गाय पालने लोग ही गाय को आवारा भटकने के लिए छोड़ देते हैं। उनकी भूख प्यास की भी कोई चिंता नहीं करते। यदि गाय पालते हैं तो उनकी देखभाल भी करे। गाय की रक्षा करना सभी का परम कर्तव्य है। जिला गौरक्षा प्रमुख नीतिश अहलुवालिया ने कहा कि गौमाता का संरक्षण संवर्द्धन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है। गाय का पालन पोषण करने वाले नागरिकों को सचेत होकर गायों का संरक्षण करना चाहिए। अपनी गायों को सड़कों पर खुले रूप से ना छोड़ें कई बार दुर्घटनाओं की संभावनाएं बनी रहती हैं। गायों का संरक्षण नितांत जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहर भर में अनेकों गौशालाएं संचालित हैं। अपना घर एनजीओ गौशालाओं का निरीक्षण भी सदस्यों द्वारा किया जाता है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से भी अपील करते हुए कहा जो लोग गायों को खुले रूप से सड़कों पर छोड़ते हैं। उनके खिलाफ जुर्माने की मुहिम को भी नगर निगम को चलाना चाहिए। किसी भी गाय को भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। गौमाता के आशीर्वाद से परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है। इस दौरान निक्की शर्मा, जिया शर्मा, पवन, नितेश शर्मा, कृष्णा पंत, जसप्रीत मल्होत्रा मोहित वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *