हरिद्वार, 11 जनवरी। मां चंडी देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी महाराज ने ओमीक्रोन वेरिएंट से बढ़ते मामलों को देखते हुए देशवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। नील पर्वत स्थित मां चंडी देवी मंदिर के प्रांगण में पिरामल स्वास्थ्य के जिला कार्यक्रम लीड अमित सिंह के साथ कोरोना के बढ़ते संक्रमण पर चर्चा करते हुए महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि वर्तमान में पूरा विश्व कोरोना महामारी से त्रस्त है और अभी तक कोरोना वायरस का कोई सफल इलाज भी नहीं मिल पाया है। हर उम्र के लोग इस महामारी से ग्रसित हो रहे हैं। इसलिए कोरोना से बचाव के लिए सभी को मास्क अनिवार्य रूप से लगाना चाहिए और सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए 2 गज की दूरी आपस में बनाए रखनी चाहिए। महंत रोहित गिरी महाराज ने केंद्र सरकार द्वारा कोरोना से बचाव के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जिस तेजी के साथ लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है, वह सराहनीय है। भारतीय वैक्सीन सभी लोगों के लिए कारगर है। प्रत्येक व्यक्ति को वैक्सीन अवश्य लगवानी चाहिए। वर्तमान में युवा पीढ़ी के लिए भी वैक्सीनेशन तेजी से किया जा रहा है। युवा पीढ़ी को सरकार का सहयोग करते हुए कोरोना नियमों का पालन करना चाहिए और सरकार का सहयोग करना चाहिए। मिलजुल कर ही किसी भी बीमारी का सामना किया जा सकता है। पिरामल स्वास्थ्य के जिला कार्यक्रम लीड अमित सिंह ने कहा कि सरकार के साथ-साथ संत महापुरुष भी कोरोना से बचाव के लिए समय-समय पर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। जिन लोगों ने अभी तक भ्रम में रहकर कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई है। उन्हें अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा के लिए तुरंत वैक्सीन लगवानी चाहिए। वैक्सीन के बारे में किसी भी भ्रामक प्रचार का भरोसा ना करें। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सभी को मिलकर लड़ना है। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करते हुए सतर्क रहें। क्योंकि सतर्कता ही मुख्य बचाव है। महंत रोहित गिरी महाराज मां चंडी देवी मंदिर परिसर में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्तों की सुरक्षा के लिए प्रतिबध है। मंदिर परिसर में प्रत्येक श्रद्धालु भक्तों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है। साथ ही जो श्रद्धालु भक्त मास्क नहीं लगा कर आते हैं। उनको मास्क वितरण कर उनके हाथों को सैनिटाइज भी किया जाता है। जब तक कोरोना का संक्रमण कम नहीं हो जाता। सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। जहां तक संभव हो अनावश्यक रूप से बाहर ना निकले अपने और अपने परिवार की सुरक्षा का ख्याल अवश्य रखें।
Related Articles
प्रकृति के संरक्षण का संकल्प ही हरेला की सार्थकता-बाबा हठयोगी
हरिद्वार, 16 जुलाई। हरेला पर्व के अवसर पर श्रवणनाथ नगर स्थित श्री रामानंद आश्रम में बैरागी संतों ने पौधारोपण कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान बाबा हठयोगी दिगंबर महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड का लोक पर्व हरेला सांस्कृति व प्रकृति से सामंजस्य स्थापित करने का संदेश भी देता है। लेकिन विकास व […]
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) इकाई उत्तराखंड के प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा को किया सम्मानित
हरिद्वार। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) इकाई उत्तराखंड के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं दैनिक वीर अर्जुन जिला प्रभारी विकास कुमार झा को देवोत्थान सेवा समिति (पंजी) के अध्यक्ष अनिल नरेंद्र और महासचिव विजय शर्मा की ओर से 20वीं अस्थि कलश विसर्जन यात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान विरेन्द्र कौशिक, […]
श्री परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला समिति ने परशुराम घाट पर चलाया सफाई अभियान
मां गंगा के प्रति स्वच्छता का ख्याल रखें श्रद्धालु – महंत रामदास हरिद्वार, 8 जून। श्री परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला समिति के तत्वाधान में बैरागी कैंप स्थित श्री परशुराम घाट पर सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें दर्जनों समिति के सदस्यों ने परशुराम घाट के आसपास जमा कूड़े कचरे को एकत्रित कर घाट की सफाई की। इस […]