हरिद्वार, 16 जून। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भारतीय ऋषि मनीषियों द्वारा प्रतिपादित योग स्वस्थ व निरोगी रहने की सबसे अच्छी विधा है। आज पूरी दुनिया योग को अपना रही है। श्री दक्षिण काली मंदिर में दिल्ली व हरियाणा से आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। प्राचीन काल से ही भारतीय ऋषि मनीषियों द्वारा प्रतिपादित योग विद्या का उपयोग स्वस्थ व निरोग रहने के लिए किया जाता रहा है। योग स्वस्थ रहने की ऐसी विद्या है जिसके नियमित अभ्यास से असाध्य रोगों को भी ठीक किया जा सकता है। ईश्वर को प्राप्त करने के लिए योग साधना से बेहतर कोई उपाय नहीं है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि पूरी दुनिया ने योग के महत्व को समझा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से विश्व भर में योग को मान्यता मिली। 21 जून को पूरी दुनिया विश्व योग दिवस मनाती है। जिससे भारतीय संस्कृति व परंपरांओं का पता चलता है। उन्होंने कहा कि योग अपनाने से शरीर व मन की दुर्बलताएं दूर होती हैं। जटिल से जटिल बीमारियों का निदान योग से किया जा सकता है। योग करने से बौद्धिक क्षमताओं का विस्तार होता है। कोरोना काल में योग स्वस्थ्य रहने के लिए सबसे उपयुक्त माध्यम है। नियमित रूप से योग आसनों व प्राणायाम का अभ्यास करने से रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ती है। जिससे कोरोना महामारी को परास्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना विश्वव्यापी रूप ले चुका है। पूरी दुनिया में लोग कोरोना से बचाव के लिए योग को अपना रहे हैं। योग गुरू बाबा रामदेव ने विश्व को योग की महत्ता को बताया। उनके प्रयास प्रासंगिक हैं। घर घर में योग अपनाया जा रहा है। इस अवसर पर लालबाबा, अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, कृष्णानंद ब्रह्मचारी, मुकुंदानंद ब्रह्मचारी, आचार्य पवनदत्त मिश्र आदि मौजूद रहे।
Related Articles
सनातन परंपरांओं को खत्म करने की साजिश है लव जेहाद-श्रीमहंत नरेंद्र गिरी
विक्की सैनी कुंभ से पूर्व शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त किया जाए हरिद्वार, 20 नवंबर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा है कि नगर निगम के अधिकारी अपनी कमाई के लिए जगह जगह रेहड़ी पटरी ठेली वालों से अतिक्रमण करवाते हैं। कुंभ मेला ही नहीं अपितु संपूर्ण काल […]
चंद्रमा की शीतल मधुर किरणों के समान है श्रीराम कथा-आचार्य बालकृष्ण
हरिद्वार, 13 जून। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण महाराज ने कहा है कि प्रभु श्रीराम की कथा सारे जगत को पवित्र करने का माध्यम है और चंद्रमा की शीतल मधुर किरणों के समान है। श्रीराम कथा भव रोग को दूर करने की एक औषधि है। जिसका पान हमेशा करते रहना चाहिए। कनखल स्थित श्री […]
राम नवमी पर मां चंडी देवी मंदिर में किया गया कन्याओं का पूजन
कन्या पूजन से प्रसन्न होकर मनोवांछित फल प्रदान करती है मां भगवती- महंत रोहित गिरी हरिद्वार 30 मार्च। राम नवमी के अवसर पर नील पर्वत स्थित सिद्ध स्थल मां चंडी देवी मंदिर के प्रांगण में बालस्वरूप कन्याओं का पूजन किया गया। महंत रोहित गिरी महाराज ने कन्याओं को माता की चुनरी ओढाकर उनके पैर छूकर […]