Dharm

शिव की आराधना व्यक्ति के जीवन में अपार सफलताएं लाती हैं। -स्वामी आनंद गिरी

हरिद्वार, 1 अगस्त। युवा भारत साधु समाज के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आनंद गिरी महाराज ने श्रावण मास के दौरान चलने वाली भगवान शिव की विशेष आराधना पर श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि संपूर्ण सृष्टि शिव मय है और श्रावण मास भगवान शिव की आराधना को समर्पित है। जो भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होता है। श्रद्धा पूर्वक की गई देवों के देव महादेव भगवान शिव की आराधना सहस्त्र गुणा पुण्य फलदाई होती है। जो श्रद्धालु भक्त भगवान शिव की शरण में आ जाता है। भगवान भोलेनाथ उसको सुख समृद्धि प्रदान कर उसका उद्धार करते हैं। श्यामपुर कांगड़ी स्थित श्री गंगा सेना विक्रम आश्रम में श्रद्धालु भक्तों को शिव आराधना का महत्व समझाते हुए स्वामी आनंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव बहुत ही दयालु एवं कृपालु हैं। जो भक्तों की सूक्ष्म आराधना से प्रसन्न होकर उन्हें मनवांछित फल प्रदान करते हैं। देवभूमि उत्तराखंड स्थित धर्मनगरी हरिद्वार एक पौराणिक तीर्थ स्थल है। जहां आने वाले सभी श्रद्धालु भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। बेलपत्र, भांग, धतूरा भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। विधि विधान से की गई भगवान शिव की आराधना व्यक्ति के जीवन में अपार सफलताएं लाती हैं। स्वामी आनंद गिरी महाराज ने कहा कि देवों के देव महादेव भगवान शिव की असीम कृपा से जल्द ही कोरोना महामारी समाप्त होगी और देश दुनिया में खुशहाली लौटेगी। उन्होंने सभी देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि जब तक कोरोना का संक्रमण समाप्त नहीं हो जाता। तब तक सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन अवश्य करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। क्योंकि सतर्कता और बचाव से ही इस बीमारी से लड़ा जा सकता है। संपूर्ण संत समाज भगवान भोलेनाथ से कामना करता है कि उनका आशीर्वाद सभी लोगों पर बना रहे और संपूर्ण विश्व खुशहाली की ओर लौटे। इस अवसर पर स्वामी रविदेव शास्त्री, महंत सुतीक्ष्ण मुनि, स्वामी हहिरानंद, स्वामी दिनेश दास, महंत शिवानंद, स्वामी केशवानंद, निरंजन स्वामी, स्वामी सत्यव्रतानंद आदि संतजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *