Dharm

वैष्णव संतों ने महंत प्रेमदास महाराज का अवतरण दिवस मनाया


समाज सेवा को समर्पित होता है महापुरूषों का जीवन-श्रीमहंत विष्णुदास

हरिद्वार, 1 अगस्त। वैष्णव संप्रदाय के संतों ने नीलेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष महंत प्रेमदास महाराज का अवतरण दिवस मनाया। इस दौरान संतों ने पगड़ी एवं फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान श्रीमहंत विष्णु दास महाराज ने कहा कि महापुरुषों का जीवन सदा समाज सेवा को समर्पित रहता है। महंत प्रेमदास महाराज ने जीवन पर्यंत वैष्णव परंपराओं का निर्वहन करते हुए समाज के उत्थान में जो सहयोग प्रदान किया है। वह सदैव ही स्मरणीय रहेगा। संत समाज उनकी दीर्घायु की कामना करता है। महंत रघुवीर दास एवं महंत बिहारी शरण महाराज ने कहा कि महंत प्रेमदास महाराज दिव्य महापुरुष है। जिन्होंने संपूर्ण जीवन भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए समर्पित किया है। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। महंत प्रेमदास महाराज वैष्णव संप्रदाय के गौरव हैं। जो हमेशा से ही अपने कुशल व्यवहार और सरलता की प्रतिमूर्ति के रूप में जाने जाते हैं। ऐसे महापुरुषों को संत समाज नमन करता है। महंत प्रह्लाद दास महाराज ने कहा कि संत समाज सदैव ही अपने भक्तों को ज्ञान की प्रेरणा देकर उनके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। राष्ट्र की एकता अखंडता बनाए रखने में महापुरुषों की सदैव अहम भूमिका रही है। महंत प्रेमदास महाराज एक महान संत हैं। जो अपनी दिव्य वाणी तप एवं विद्वत्ता के माध्यम से भावी पीढ़ी को संस्कारवान बना रहे हैं। उनके द्वारा नीलेश्वर महादेव मंदिर का संचालन भलीभांति किया जा रहा है समाज हित में कई सेवा के प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं। उनके द्वारा चलाए जा रहे सेवा के प्रकल्प सदैव ही समाज को लाभान्वित करते रहेंगे। महंत प्रेमदास महाराज ने सभी संतों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र की एकता अखण्डता बनाए रखने में महापुरूषों की अहम भूमिका है। वह जीवन पर्यन्त वैष्णव परंपरांओं का निर्वहन करते हुए समाज सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे। इस दौरान महंत सूरज दास, महंत शंभू दास, महंत दुर्गादास, महंत सुमित दास, महंत गोविंद दास, संत सेवादास आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *