Dharm

संतों का कार्य ही जरूरतमंदों की सेवा करना है-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

विक्की सैनी

मां मनसा देवी ट्रस्ट का कार्य प्रशंसनीय है-हरबीर
हरिद्वार, 2 जनवरी। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से निराश्रित और जरूरतमंदों की मदद के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कंबल वितरित किए गए। निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में कंबल वितरण के दौरान गौरी फाऊण्डेशन की ओर से मनसा देवी मंदिर के कर्मचारियों को जैकेट प्रदान की गयी। मुख्य अतिथि के रूप में अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह ने मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी के साथ जरूरतमंदों को कंबल और मंदिर के कर्मचारियों को जैकेट वितरित की। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की ओर से प्रति वर्ष जरूरतमंदों को कंबल समेत अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की जाती है। निराश्रित और जरूरतमंदों की सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। सदैव परमार्थ के लिए जीवन समर्पित करने वाले संतों का कार्य ही जरूरतमंदों की सेवा करना है। संतों ने हमेशा समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है। निराश्रितों की मदद का यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि गौरी फाऊंडेशन की ओर से मां मनसा देवी मंदिर के कर्मचारियों को जैकेट वितरण किए गए। अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में संतों ने हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भारी सर्दी के मौसम में गरीब जरूरतमंदों को कंबल वितरण व दूसरी सहायता प्रदान कर मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं। सभी को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। गौरी फाउंडेशन के अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि फाउंडेशन की ओर से लगातार जरूरतमंदों की मदद की जा रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में आयी आपदा के दौरान प्रभावित लोगों को हुई कठिनाईयों को देखकर निराश्रित गरीबों की मदद के लिए संस्था की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा हे। इस वर्ष 6 हजार जैकेट वितरण कर लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर ट्रस्टी अनिल शर्मा, लोकेश शर्मा, निशांत कीर्तिपाल, गुलशन टुटेजा, मनोज मंत्री, पंडित पंकज जोशी, मायापुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भोला शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *