हरिद्वार, 28 नवम्बर। कनखल स्थित भैरो मंदिर में भैरव जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के समापन पर रविवार को विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी अनुष्ठान में शामिल हुए और भगवान भैरव की पूजा अर्चना कर राष्ट्र कल्याण की कामना की और मदिर के परमाध्यक्ष महंत कौशलपुरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान महंत कौशलपुरी महाराज ने कहा कि भय, संकट को दूर करने वाले रूद्रावतार भगवान भैरव भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण करते हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धाभाव तथा विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने से प्रसन्न होकर भगवान भैरव भक्त के सभी संकटों का हरण कर लेते हैं। भगवान भैरव की कृपा से सफलता के सभी द्वार खुल जाते हैं तथा परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार के साथ ज्ञान का संदेश देने वाले संत महापुरूषों के सानिध्य में ही कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। भैरो मंदिर के परमाध्यक्ष महंत कौशलपुरी महाराज सदैव ही श्रद्धालु भक्तों को भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते है। लगातार जरूरतमंदों की मदद करने में भी महंत कौशलपुरी निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। कोरोना काल में भी महंत कौशलपुरी महाराज द्वारा गरीब, असहाय निर्धन परिवारों की मदद की गयी। नीलेश्वर महादेव मंदिर के परमाध्यक्ष महंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि शिव स्वरूप काल भैरव की आराधना करने से भक्तों को भगवान शिव तथा माता पार्वती की कृपा भी सहज ही प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि संत महापुरूषों ने सदैव ही समाज कल्याण में निर्णायक भूमिका निभायी है। महंत कौशलपुरी महाराज के सानिध्य में संचालित हो रहे सेवा प्रकल्पों से समाज के जरूरतमंदों को लाभ मिल रहा है। जो कि बेहद सराहनीय है। इस अवसर पर स्वामी सुरेशानंद सरस्वती, महंत गोविंददास, महंत बिहरी शरण, महंत अंकित शरण, समाजसेवी पवन बिहारी यादव, रामसागर, डा.अशोक, हरीश शेरी, लक्की भाई, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, देव शर्मा, अमित वालिया, हिमांशु वालिया आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।
Related Articles
साक्षात भगवान स्वरूप है श्रीमद्भागवत कथा-स्वामी अच्युतानंद तीर्थ
हरिद्वार, 3 दिसम्बर। भूमा पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ महाराज ने कहा है कि श्रीमद्भागवत साक्षात भगवान का स्वरूप है। जिसके पठन एवं श्रवण से भोग एवं मोक्ष दोनों ही सुलभ हो जाते हैं। मन की शुद्धि के लिए इससे बड़ा कोई साधन नहीं है। भूपतवाला स्थित सिद्ध पीठ भूमा निकेतन आश्रम के घाट पर आयोजित […]
जन्म जन्मांतर के पापों से मुक्ति का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है श्रीराम कथा-श्रीमहंत रघु मुनि
हरिद्वार, 8 जून। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के श्रीमहंत रघु मुनि महाराज ने कहा है कि श्रीराम कथा मानव कल्याण के मार्ग को प्रशस्त करती है और जन्म जन्मांतर के पापों से मुक्ति का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। जो श्रद्धालु भक्त कथा का रसपान कर लेता है। उसका जीवन भवसागर से पार हो जाता है। […]
सनातन संस्कृति का उपहास उड़ाने वालों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी
हरिद्वार, 15 नवम्बर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि सनातन भारतीय संस्कृति का उपहास उड़ाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम हिन्दू समाज व जन-जन के आराध्य हैं। सनातन भारतीय संस्कृति में […]