हरिद्वार, 26 जुलाई। श्रावण मास के पहले सोमवार को नीलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना कर श्रंगार किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए नीलेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष महंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना को समर्पित है। जो भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होता है। श्रद्धा पूर्वक की गई देवों के देव महादेव भगवान शिव की आराधना सहस्त्र गुणा पुण्य फलदाई होती है। जो श्रद्धालु भक्त भगवान शिव की शरण में आ जाता है। भगवान भोलेनाथ उसको सुख समृद्धि प्रदान कर उसका उद्धार करते हैं। महंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि भगवान शिव बहुत ही दयालु एवं कृपालु हैं। जो भक्तों की सूक्ष्म आराधना से प्रसन्न होकर उन्हें मनवांछित फल प्रदान करते हैं। नीलेश्वर महादेव मंदिर पौराणिक स्थल है। जहां आने वाले सभी श्रद्धालु भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। बेलपत्र, भांग, धतूरा भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। विधि विधान से की गई भगवान शिव की आराधना व्यक्ति के जीवन में अपार सफलताएं लाती हैं। महंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि देवों के देव महादेव भगवान शिव की असीम कृपा से जल्द ही कोरोना महामारी समाप्त होगी और देश दुनिया में खुशहाली लौटेगी। उन्होंने सभी देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि जब तक कोरोना का संक्रमण समाप्त नहीं हो जाता। तब तक सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन अवश्य करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
Related Articles
भारतीय संस्कृति की धरोहर है कुंभ मेला-महंत मोहनदास खाकी
हरिद्वार, 24 अप्रैल। अखिल भारतीय श्रीपंच रामानंदीय खाकी अखाड़े के महंत मोहनदास खाकी महाराज ने कहा है कि देश दुनिया में धर्म का प्रचार प्रसार करने में संत महापुरुषों की अहम भूमिका है और वैष्णव संत अपनी परंपराओं के साथ पूरे विश्व में एक अलग स्थान रखते हैं। बैरागी कैंप स्थित खाकी अखाड़े में श्रद्धालु […]
भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में होगा तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन
हरिद्वार, 27 मई। बैरागी कैंप स्थित श्री ब्राह्मण परशुराम धर्मशाला समिति के तत्वाधान में ब्राह्मण शिरोमणी भगवान परशुराम की जयंती के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जानकारी देते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज के शिष्य महंत संजयदास महाराज ने बताया कि शनिवार से […]
सर्वशक्तिमान और सर्वव्यापी हैं मां भगवती-महंत रोहित गिरी
हरिद्वार, 6 अप्रैल। मां चंडी देवी मंदिर परमार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा है कि नवरात्रि संसार को संचालित करने वाली आद्यशक्ति मां भगवती की आराधना का पर्व है। वह सर्वशक्तिमान और सर्वव्यापी है और नवरात्र पर्व इन्हीं जगत जननी को समर्पित है। नील पर्वत स्थित सिद्ध स्थल मां चंडी देवी […]