Dharm

अखाड़ा परिषद के महामंत्री ने किया नीलेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का दुग्धाभिषेक

सृष्टि के सर्वशक्तिमान देव हैं भगवान शिव-श्रीमहंत राजेंद्रदास

हरिद्वार, 5 अगस्त। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने नीलपर्वत स्थित नीलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर मंदिर के अध्यक्ष महंत प्रेमदास महाराज के सानिध्य में भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान श्रीमहंत राजेंद्रदास महाराज ने कहा कि देवों के देव महादेव भगवान शिव सृष्टि के सर्व शक्तिमान देव हैं। जो भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर उन्हें मनवांछित फल प्रदान कर देते हैं। कैलाश वासी भगवान आशुतोष की शरण में जो भक्त श्रद्धा पूर्वक पहुंचता है। उसका कल्याण अवश्य ही निश्चित है। नीलेश्वर महादेव मंदिर एक पौराणिक स्थल है। यहां आने वाले सभी श्रद्धालु भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। महंत प्रेमदास महाराज वयोवृद्ध अवस्था में भी सनातन परंपराओं का निर्वहन करते हुए सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। जो संत समाज के लिए गौरव की बात है। महंत प्रेमदास महाराज ने कहा कि भगवान शिव की आराधना व्यक्ति का जीवन बदल देती है और श्रावण मास में इसका महत्व और बढ़ जाता है। नीलेश्वर महादेव मंदिर की महत्ता अति प्राचीन है। यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु भक्तों का कल्याण स्वयं ही निश्चित हो जाता है। भगवान भोलेनाथ बहुत ही दयालु है व कृपालु हैं। जो संपूर्ण श्रावण मास अपने भक्तों पर असीम कृपा बरसाते हैं। जो श्रद्धालु भक्त विधि विधान पूर्वक भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। उनका जीवन भवसागर से पार हो जाता है। इस अवसर पर महंत गोविंद दास, महंत रघुवीर दास, महंत बिहारी शरण, महंत राघव दास उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *