Dharm

ब्रह्मलीन महंत दर्शन सिंह महाराज को संत समाज ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्र की धरोहर है संत महापुरुष- महंत प्यारा सिंह

हरिद्वार 29 जनवरी। संत महापुरुष राष्ट्र की धरोहर है। जो भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म को विश्व पटल पर संजोए हुए हैं। और महंत दर्शन सिंह महाराज तो साक्षात त्याग एवं तपस्या की प्रतिमूर्ति थे। जिन्हें संत समाज के इतिहास में सदैव स्मरण किया जाएगा। उक्त उद्गार मंहत प्यारा सिंह महाराज ने देवपुरा आश्रम में ब्रह्मलीन महंत दर्शन सिंह महाराज की तृतीय पुण्यतिथि एवं स्वामी देवा सिंह महाराज, पंडित प्रेम सिंह महाराज, पंडित गुरचरण सिंह महाराज, महंत मोहन सिंह महाराज, महंत किशन सिंह महाराज, महंत लाल सिंह महाराज, महंत मनमोहन सिंह महाराज, संत प्रधान सिंह महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महापुरुष केवल शरीर त्यागते हैं। समाज के मार्गदर्शन के लिए उनकी आत्मा सदैव इस धरा पर उपस्थित रहती है। महंत भूपेंद्र सिंह महाराज ने कहा कि संतों का जीवन निर्मल जल के समान होता है। और महापुरुषों ने सदैव ही समाज को नई दिशा प्रदान की है। ब्रह्मलीन महंत दर्शन सिंह महाराज समाज के प्रेरणा स्रोत थे। जिन्होंने सदा भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाकर धर्म और संस्कृति के प्रति जागृत किया। उनके परम शिष्य महंत गुरमीत सिंह महाराज उन्हीं के आदर्शो को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपना अतुल्य योगदान प्रदान कर रहे हैं। देवपुरा आश्रम के अध्यक्ष महंत गुरमीत सिंह महाराज ने कहा कि संत समाज ने सदैव राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधा है। और पूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत दर्शन सिंह महाराज का सादा जीवन एवं उनके द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प सभी के लिए प्रेरणादाई है। राष्ट्र निर्माण में उनका अतुल्य योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प मे नित प्रतिदिन बढ़ोतरी कर समाज सेवा को समर्पित किया जा रहा है। और यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी दिनेश दास, महंत सुतीक्षण मुनि, मंहत अरुण दास, महंत सूरज दास, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, महंत श्याम प्रकाश, स्वामी गंगादास उदासीन, श्रीमहंत विष्णु दास, महंत प्रेमदास, महंत प्रह्लाद दास, महंत रघुवीर दास, महंत शिवानंद सहित बड़ी संख्या में संत महापुरुष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *