Dharm

श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन में संतों ने किया अन्न क्षेत्र का शुभारंभ

हरिद्वार, 1 अप्रैल। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन की छावनी में कुंभ मेले के दौरान अनवरत् चलने वाले अन्न क्षेत्र के लिए अन्नपूर्णा मंदिर का पूजन किया गया। इस दौरान श्रीमहंत महेश्वर दास महाराज ने कहा कि कुंभ मेले के दौरान हजारों गरीब असहाय लोग अखाड़े की छावनी में भोजन करते हैं। जिसके लिए आज विधिवत रूप से अन्नपूर्णा माता पूजन कर अन्न क्षेत्र प्रारंभ किया गया है। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। भूखों को भोजन कराना ईश्वर पूजा के समान है। मुखिया महंत दुर्गादास महाराज ने कहा कि सेवा के क्षेत्र में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन हमेशा से ही सहभागिता निभाता चला आ रहा है। लॉकडाउन अवधि में भी गरीब असहाय लोगों को कच्चा राशन वितरित कर भोजन इत्यादि भी प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि सभी को मिलजुल कर गरीब असहाय लोगों की सेवा करनी चाहिए। अखाड़े की फेरूपुर शाखा के कारोबारी महंत निर्मल दास महाराज ने कहा कि संतों का जीवन सदैव मानव सेवा के लिए समर्पित रहता है। निर्बल की सेवा करने से हृदय को असीम सुख की प्राप्ति होती है। समाज में रह रहे गरीब तबके के लोगों की सभी को अपनी सामथ्र्य अनुसार मदद करने को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मिलजुल कर ही समाज सेवा के द्वारा व्यक्ति महान बनता है। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन प्रत्येक वर्ष गरीबों को कंबल, कच्चा राशन, वस्त्र इत्यादि वितरित कर सहायता की जाती है। जिससे समाज में सेवा का संदेश प्रसारित होता है। इस दौरान महंत प्रेमदास, महंत जयेंद्र मुनि, महंत दर्शन दास, महंत निरंजन दास, महंत दामोदर शरण दास, महंत दामोदर दास, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद महंत कमल दास सहित कई संत महापुरुष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *