Dharm

अयोध्या में रामलीला का आयोजन होगा ऐतिहासिक क्षण -स्वामी सोमेश्वरानंद गिरि

राकेश वालिया

हरिद्वार 04 अक्टूबर। अयोध्या में रामलीला के आयोजन पर संतों ने हर्ष व्यक्त किया। बैरागी कैम्प स्थित शंकराचार्य आश्रम में संतों की बैठक में निरंजनी अखाड़े के वरिष्ठ महामण्डलेश्वर स्वामी सोमेश्वरानंद गिरि महाराज ने कहा कि लम्बे समय के अंतराल के बाद वह शुभ अवसर आया है भगवान राम की नगरी फिर से रोशनी व धार्मिक कार्यक्रमों से सराबोर होने जा रहा रही है। अयोध्या में भगवान राम के आदर्शो को रामलीला मंचन के माध्यम से श्रद्धालु भक्तों के समक्ष रखा जायेगा। भगवान श्रीराम जन-जन के अराध्य है। उन्होनंे कहा कि लाखों करोड़ों लोगों की भावनायें भगवान श्रीराम से जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के रामलीला मंचन में मुम्बई के वाॅलीबुड कलाकार भी सम्मिलित हो रहे हैं। पचासों कलाकार रामलीला मंचन में अपनी प्रस्तुतियां देकर भगवान श्रीराम के आदर्शो का प्रचार प्रसार जनमानस के समक्ष करेगें। महामण्डलेश्वर स्वामी सोमेश्वरानंद गिरि महाराज ने कहा कि अनेकों बलिदानों व संत समाज के अथक प्रयासों से अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य दिव्य मंदिर निर्माण केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा किया जा रहा है। विश्व भर के सनातन प्रेमियों में हर्ष का माहौल बना हुआ है। जन-जन के अराध्य भगवान श्रीराम के आदर्शो को अपनाकर राष्ट्र व समाज की उन्नति में अपना योगदान देना चाहिये। उन्होंने कहा कि धर्म नगरी के संतों में भी हर्ष का माहौल बना हुआ है। अयोध्या में रामलीला का शुभारंभ किया जाना हिन्दू संस्कृति की पताका को देष दुनिया में फहराने का एक अच्छा माध्यम भी बनेगा। उन्होंने कहा कि धार्मिक क्रियाकलापों से ही हिन्दू समाज की संस्कृति को प्रचारित प्रसारित किया जा सकता है। देष दुनिया में सनातन परम्पराओं को अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रामलीला के मंच श्रद्धालु भक्तों को भगवान श्रीराम के उच्च विचारों से समाज को सद्गति प्रदान करने में भी सेतु का काम करेगें। स्वामी सोमेष्वरानंद महाराज ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए देश के संत महापुरूषों ने लम्बे समय तक संघर्ष किया है। अनेकों बलिदानों के पश्चात मंदिर निर्माण का रास्ताा साफ हुआ। उन्होंने भगवान श्रीराम के अयोध्या में रामलीला का शुभारंभ किये जाने पर सभी का आभार भी प्रकट किया। करोड़ों राम भक्त टीवी चैनलों पर घर बैठे रामलीला को देखकर अपना जीवन सफल बना सकते है। हरिद्वार के संतों ने भी इस रामलीला का भव्य शुभारंभ देश के लिए एक शुभ संकेत बताया। अयोध्या में भव्य रामलीला के आयोजन पर श्रीमहंत धर्मदास, श्रीमहंत राजेन्द्र दास, जगद्गुरूरामानंदाचार्य स्वामी अयोध्याचार्य, महंत रामजीदास, महंत रामशरण दास, श्रीमहंत रामदास, श्रीमहंत साधनानंद, महंत दर्शनदास, महंत निर्मलदास, श्रीमहंत विनोद गिरि, स्वामी ललितानंद गिरि, आचार्य स्वामी गौरीशंकरदास, मुखिया महंत दुर्गादास, श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह, महंत जसविन्द्र सिंह, स्वामी कपिल मुनि आदि संतों ने भी हर्ष जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *