Dharm

राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने की श्री दक्षिण काली मंदिर में पूजा अर्चना

विक्की सैनी/राकेश वालिया

भगवान शिव की कृपा से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।- स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी

हरिद्वार, 27 जुलाई। राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर म.म.स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज के सानिध्य में भगवान शिव की पूजा अर्चना व रूद्राभिषेक कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने कहा कि सदाशिव महादेव सदैव भक्तों का कल्याण करते हैं। इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस जैसी महामारी से जूझ रही है। भगवान शिव की कृपा से जल्द ही कोरोना वायरस समाप्त होगा और उत्तराखण्ड सहित पूरा देश प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होगा। श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि भगवान शिव को समर्पित सावन माह में नियमित रूप से रूद्राभिषेक व पूजा अर्चना करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। सिद्धपीठ श्री दक्षिण काली मंदिर में भगवान शिव व मां काली की पूजा अर्चना करने वाले साधक के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। साधक को भगवान शिव व मां काली दोनों की कृपा प्राप्त होती है। भगवान शिव व मां काली की कृपा से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। जीवन भवसागर से पार हो जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव एक मात्र ऐसे देव हैं जो भक्त की सूक्ष्म आराधना व जलाभिषेक से ही प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। भगवान शिव पूरे सावन पर्यन्त हरिद्वार में रहकर सृष्टि का संचालन करते हैं और अविरल व कलकल बहने वाली मां गंगा की भांति पूरे सावन माह में महादेव की कृपा भक्तों पर असीम रूप से बरसती है। उन्होंने कहा कि गंगा तट पर महादेव का अभिषेक करने का अति विशेष महत्व है।

सहस्त्र गुणा पुण्य फलदायी भगवान आशुतोष पूजा से निश्चित ही मानव जाति का कल्याण होता चला आ रहा है। महोदव की कृपा से जल्द ही देश व प्रदेश में खुशहाली लौटेगी और देश उन्नति की और लौटेगा। इस दौरान जिला अधिकारी सी.रविशंकर, एसएसपी सेंथिल अबुदई, एसडीएम कुसुम चैहान, सीओ पूर्णिमा गर्ग, आचार्य पवनदत्त मिश्र, पंडित प्रमोद पाण्डे, स्वामी विवेकानंद ब्र्हम्मचारी, बालमुकुंदानंद ब्रह्मचारी, अंकुश शुक्ला, सागर ओझा, अनूप भारद्वाज, पंडित शिवकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *