हरिद्वार। कोरोना महामारी से पूरी दुनिया को केवल भगवान ही बचा सकते हैं। इसलिए इस संकट काल में लोगों को भक्ति आराधना में अपना समय व्यतीत करना चाहिए। उच्च विचार मनोकामना शिव सिद्ध मंदिर के संस्थापक जगदीश लाल शर्मा ने मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर व्यक्त किए। ज्वालापुर स्थित श्री प्राचीन मनोकामना शिव सिद्धि मंदिर में भगवान महाकाल व श्री शनिदेव का मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया गया। जिससे विश्व में कोरोना महामारी का विनाश हो सके। जिन लोगों की इस बीमारी से मृत्यु हुई है उनकी आत्मा की शांति के लिए हवन आहुति दी गई। इस मौके पर मंदिर स्थापक जगदीश लाल शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से पूरे विश्व में कोरोना बीमारी अलग-अलग रूप लेकर पनप रही है। इससे हम सबको मिलकर अधिक से अधिक धार्मिक कार्य करने चाहिए । जिससे इस बीमारी का खात्मा हो सके।उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की सभी भक्तों को पूजा करनी चाहिए। जिससे महादेव की कृपा बनी रहे।संरक्षक एवं शिवसेना पूर्व जिला प्रमुख विशाल शर्मा ने कहा जब जब देश पर ऐसी घातक बीमारियां आई हैं उस वक्त सनातन धर्मी देवी देवताओं ने ही उनका विनाश किया है। हमारे देवी देवता ही ऐसी बीमारियों का विनाश किया है। मंदिर के मुख्य सहयोगी विकास गुप्ता, विशाल गर्ग, ज्ञानचंद तोमर, जोहार अग्रवाल, दर्शन, विशाल, जगदंबा सिंह, सागर, मनचंदा, महावीर सिंह, सतेंदर मनोज, शुभम पाल, आकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Related Articles
वन विभाग की कार्यवाही से गुस्साए निर्मल अखाड़े के संत, दी चेतावनी
विक्की सैनी वन विभाग कर्मचारियों की गुण्डागर्दी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा-महंत जसविन्दर सिंह हरिद्वार, 31 जुलाई। श्री निर्मल पंचायती अखाड़ा के कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने वन विभाग के कर्मचारियों पर जबरन ट्रैक्टर ले जाने और अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। कनखल स्थित अखाड़े में पत्रकारों को जानकारी देते हुए कोठारी […]
श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में संत समाज ने खेली फूलों की होली
निर्मल अखाड़े मंें संतों ने खेली फूलों की होली भारतीय संस्कृति का सबसे खूबसूरत पर्व है होली-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी हरिद्वार, 17 मार्च। कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल में होली पर्व पर संत समाज ने फूलों की होली खेली। इस दौरान संतो ने एक दूसरे पर पुष्पवर्षा कर होली की बधाई दी और विश्व कल्याण की […]
उदार लोकतंत्र का परिचायक है भारतीय संविधान-म.म.स्वामी सोमेश्वरानन्द गिरी
राकेश वालिया हरिद्वार, 27 जनवरी। निरंजनी अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी सोमेश्वरानंद गिरी महाराज ने कहा है कि गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है और भारतीय संविधान उदार लोकतंत्र का परिचायक है। हम सभी देशवासियों को संविधान में निहित आदर्शो को अपनाकर राष्ट्र कल्याण एवं मानव सेवा के लिए समर्पित रहना चाहिए। रानीपुर मोड़ […]