हरिद्वार, 7 अगस्त। बाघम्बरी पीठाधीश्वर एवं बिल्केश्वर महादेव मंदिर के व्यवस्थापक श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा है कि संपूर्ण सृष्टि भगवान शिव में समाहित है और शिव एवं शक्ति की कृपा जिस साधक पर हो जाए उसका जीवन भवसागर से पार हो जाता है। बिल्केश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास मे चलने वाले भगवान शिव के विशेष रुद्राभिषेक और पूजा अर्चना के दौरान श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना को समर्पित है। इस दौरान शिव आराधना करने से सभी दुखों का शमन होता है और व्यक्ति के जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होता है। उन्होंने कहा कि कैलाशवासी महादेव मृत्युंजय और महायोगी हैं। जिनके स्मरण मात्र से ही मनुष्य भवसागर से पार हो जाता है। शिव जीवन और मृत्यु, विनाश और पुनर्जन्म के देवता हैं। जो अपने भक्तों का संरक्षण कर उन्हें यश, आयु, बल, बुद्धि, सुख, समृद्धि प्रदान करते है।ं भगवान शिव आदि और अंत हैं। शिव ही अनंत हैं, समय और काल हैं। शिव ही महाकाल हैं। जो साधक भगवान शिव की कृपा का पात्र बन जाता है। उसका जीवन स्वयं ही सफलता की ओर अग्रसर हो जाता है। क्योंकि शिव शब्द ही कल्याण का पर्याय है। श्रीमहंत बलवीर गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव अत्यंत उदार है और सकल सृष्टि उनमें समाविष्ट है। हमें उनका अनवरत ध्यान करते रहना चाहिए और निमग्न होना चाहिए। इससे बड़ा आनंद और कुछ नहीं हो सकता। बिल्केश्वर महादेव भक्तों की सूक्ष्म आराधना से ही प्रसन्न होकर उन्हें मनवांछित फल प्रदान करते हैं और भगवान शिव के साथ माता पार्वती का भी आशीर्वाद उन्हें प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि श्रावण मास के आखिरी सोमवार को बिल्केश्वर महादेव मंदिर में भव्य श्रृंगार कर विश्व कल्याण के लिए विशेष अनुष्ठान किया जाएगा और मंदिर परिसर को भव्य रुप से सजाया जाएगा। भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का अवसर सौभाग्यशाली व्यक्ति को ही प्राप्त होता है। इसलिए भगवान शिव के शरणागत होना व्यक्ति के लिए परम कल्याणकारी है।
Related Articles
मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट ने गंगोत्री धाम भेजी खाद्य सामग्री
गंगोत्री धाम का पूरा खर्च उठाएगा ट्रस्ट-श्रीमहंत रविंद्रपुरीहरिद्वार, 11 मई। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट की और से गंगोत्री धाम के लिए इस वर्ष भी खाद्य सामग्री का ट्रक भेजा गया है। राहत सामग्री और प्रसाद से लदे ट्रक को ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी परिसर से हरी झंडी […]
निक्षय मित्र श्रीमहंत रामरत्न गिरी महाराज को राज भवन में किया गया सम्मानित
हरिद्वार 17 सितम्बर। एस.एम.जे.एन. काॅलेज में आन्तरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ द्वारा ‘प्रधानमंत्री टी.वी. मुक्त भारत अभियान’ के अन्तर्गत अध्यक्ष, काॅलेज प्रबन्ध समिति व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहन्त रविन्द्र पुरी महाराज व काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. सुनील कुमार बत्रा द्वारा क्षय रोगियों हेतु नि-क्षय पोष्टिक फूडकिट का वितरण विगत वर्ष से प्रारम्भ किया गया […]
अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने जताया भाजपा अध्यक्ष नड्डा का आभार
राकेश वालिया हरिद्वार, 5 दिसंबर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निरंजनी अखाड़े में संत समाज के बीच पहुंचने पर उनका आभार व्यक्त किया है। श्रीमहंत नरेंद्र गिरी ने नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, […]