Dharm

महंत रघुमुनि महाराज ने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से की भेंट वार्ता

राम मंदिर निर्माण से हुआ देश में नई चेतना का संचार- महंत रघुमुनि

हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के महंत रघुमुनी महाराज ने उज्जैन पहुंचकर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेशवराश्रम महाराज से भेंट वार्ता की। इस दौरान महंत रघुमुनी महाराज ने जगतगुरु शंकराचार्य को फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत कर दीर्घायु की कामना की। इस दौरान महंत रघुमुनि महाराज ने कहा कि धर्म के संरक्षण, संवर्धन में संत महापुरुषों का अहम योगदान रहा है।
जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज अपनी विद्वत्ता एंव धर्मनिष्ठा के माध्यम से समाज का मार्गदर्शन कर रहे हैं। युवा संतो को उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग सुनिश्चित करना चाहिए। महंत रघुमुनि महाराज ने कहा कि राम मंदिर निर्माण से देश में एक नई चेतना का संचार हुआ है। हजारों बलिदानों एवं लंबी प्रतिक्षा के बाद रामलला मंदिर में विराजमान हुए हैं। समस्त देशवासियों को खोई हुई सांस्कृतिक विरासत की प्राप्ति हुई है। उन्होंने कहा कि हम सभी जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज की दीर्घायु की कामना करते हैं। वह इसी प्रकार अपने आशीर्वाद के माध्यम से समस्त समाज का मार्गदर्शन करते रहें।

जगद्गुरु शंकराचार्य ने महंत रघुमुनी महाराज का शाॅल औढाकर स्वागत किया। कहा कि अखाड़े, आश्रम, मठ, मंदिर भारतीय सनातन धर्म की रीढ़ है। वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व गुरु के रूप में समस्त जगत का मार्गदर्शन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *